Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Monsoon Skin Care Tips: जानिए बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल?
  • Lifestyle

Monsoon Skin Care Tips: जानिए बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल?

Hema Gupta July 2, 2025

Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी (humidity) बहुत अधिक होती है। इससे त्वचा की बाहरी परत पसीने और गंदगी को जल्दी सोख लेती है। यदि इसे समय पर साफ नहीं किया जाए तो पोर्स (छिद्र) बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। वहीं तैलीय त्वचा (Oily Skin) वाले लोगों को इस मौसम में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है।

Read More: Benefits of Applying Ice on Face: चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान, जानिए बर्फ थेरेपी से जुड़ी जानकारी…

मानसून में स्किन केयर के 8 जरूरी टिप्स….

1. चेहरे की सफाई को प्राथमिकता दें…

दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश जरूर करें। सॉफ्ट, जेल-बेस्ड या सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश बेहतर रहेगा, जो पसीना और गंदगी को साफ करे। खासकर बाहर से आने के बाद चेहरा धोना बिल्कुल न भूलें।

2. टोनर का करें इस्तेमाल…

मानसून में पोर्स जल्दी खुल जाते हैं। इन्हें टाइट करने के लिए टोनर बेहद जरूरी है। एलोवेरा या गुलाब जल (रोज वॉटर) से बना टोनर त्वचा को तरोताजा रखने के साथ-साथ पोर्स को टाइट करता है और बैक्टीरिया से भी बचाता है।

3. हल्का और ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर…

स्किन हाइड्रेट रखना जरूरी है, लेकिन हैवी क्रीम से बचें। मानसून में ऑयल-फ्री और वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें। ये त्वचा को चिपचिपा नहीं बनाते।

Oily Skin Solutions

4. सनस्क्रीन लगाना न भूलें…बारिश हो रही हो या बादल छाए हों, UV किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। SPF 30 या उससे अधिक वाली वॉटर रेजिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

5. फंगल इंफेक्शन से बचाव…

मानसून में फंगल इंफेक्शन आम है। शरीर को सूखा रखें, खासकर अंडरआर्म्स, गर्दन, और पैर की उंगलियों के बीच। सिंथेटिक कपड़े की बजाय सूती कपड़े पहनें। जूते और मोजे गीले हों तो तुरंत बदलें।

6. हफ्ते में 1-2 बार स्क्रब करें…

त्वचा पर जमा डेड स्किन और गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब जरूरी है। मानसून में बहुत ज्यादा स्क्रब न करें, सिर्फ हफ्ते में 1 या 2 बार ही करें। घर पर बना ओट्स, कॉफी या बेसन का स्क्रब भी अच्छा ऑप्शन है।

7. मेकअप कम से कम करें…

इस मौसम में हैवी मेकअप से बचें। ऑयली फाउंडेशन या क्रीम बेस प्रोडक्ट्स आपके चेहरे को चिपचिपा बना सकते हैं। लाइट, वॉटरप्रूफ और मेट फिनिश मेकअप करें।

8. हेल्दी डाइट लें और पानी ज्यादा पिएं…

स्किन की चमक बाहर से नहीं, अंदर से आती है। मानसून में मौसमी फल जैसे पपीता, तरबूज, अनार और हरी सब्जियां खाएं। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।

Flowers for skin care

मानसून में त्वचा की देखभाल के घरेलू उपाय…

1. नीम और तुलसी का फेस पैक…

संक्रमण से बचाता है। नीम पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें तुलसी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।

2. बेसन और हल्दी का उबटन…

चेहरे की गंदगी और तेल हटाने के लिए बेसन में हल्दी और गुलाब जल मिलाकर उबटन की तरह लगाएं।

3. एलोवेरा जेल….

ताजगी के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। ये सनबर्न, जलन और रैशेज में राहत देता है।

4. शहद और दही का फेसपैक…

ग्लो लाने के लिए दही और शहद मिलाकर 15 मिनट लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें।

इन बातों का रखें खास ध्यान….

1. गीले कपड़े पहनकर न बैठें।

2. बारिश के पानी से चेहरा न धोएं।

3. गीले तौलिए का दोबारा प्रयोग न करें।

4. पसीना आने पर चेहरे को बार-बार रगड़ने से बचें।

5. नाखून और बालों को भी साफ रखें, क्योंकि उनमें भी गंदगी से बैक्टीरिया पनपते हैं।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपी शिक्षक की नौकरी गई, 2 स्टूडेंट सस्पेंड
Next:  गुजरात HC में सनसनीखेज घटना: सीनियर एडवोकेट वर्चुअल सुनवाई में पी बीयर 

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.