Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Monsoon rain: बारिश ने मसूरी की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बार्लोगंज बाजार जलमग्न
  • उत्तराखंड

Monsoon rain: बारिश ने मसूरी की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बार्लोगंज बाजार जलमग्न

divya mistry June 24, 2025

Monsoon rain: मसूरी में मानसून की पहली ज़ोरदार बारिश ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की तैयारियों की सच्चाई उजागर कर दी। सोमवार को हुई बारिश के चलते बार्लोगंज क्षेत्र का मुख्य बाजार जलभराव की चपेट में आ गया। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों और दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Monsoon rain
Monsoon rain

Monsoon rain: जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं होता

बारिश के कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ने लगे। मुख्य मार्गों पर भारी मात्रा में पानी और मलबा जमा हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी सुधारने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं होता।

Monsoon rain: दुकानों में पानी घुस गया

एक दुकानदार ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “हर बार नगर पालिका केवल कागज़ों पर तैयारियां दिखाती है। जब असली बारिश आती है, तब सारी व्यवस्थाएं फेल हो जाती हैं। हमारी दुकानों में पानी घुस गया और माल खराब हो गया।”

Monsoon rain: ऐसे हालात से बचा जा सके

स्थानीय नागरिकों ने सड़क किनारे अनियमित मलबा डालने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अनधिकृत निर्माण सामग्री और मलबा जलनिकासी में बाधा बन रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि जल निकासी व्यवस्था को शीघ्र सुधारा जाए ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके।

दोनों पर विपरीत असर पड़ सकता

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में नगर प्रशासन के लिए यह एक चेतावनी है कि अगर अभी से सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो मसूरी जैसे पर्यटन शहर में जनजीवन और कारोबार दोनों पर विपरीत असर पड़ सकता है।

रिपोर्टर: सुनील सोनकर

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Amitabh Bachchan Replying to all on X: क्या बिग बी का एक्स अकाउंट हो चुका है हैक या सचमुच बिग ही दे रहें हैं रिप्लाई!
Next: Landslide: मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास भूस्खलन से यातायात बाधित, स्थानीय लोगों और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मदद से मार्ग बहाल

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.