Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Monsoon Hair Care Tips: जानिए कैसे रखें अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर…
  • Lifestyle

Monsoon Hair Care Tips: जानिए कैसे रखें अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर…

Hema Gupta May 28, 2025

Monsoon Hair Care Tips: मानसून का मौसम जहां एक ओर हरियाली, ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह त्वचा और बालों के लिए कई समस्याएं भी उत्पन्न करता है। हवा में बढ़ी नमी, अचानक भीग जाना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ मिलकर बालों की प्राकृतिक सुंदरता को प्रभावित करते हैं। खासतौर पर बालों में चिपचिपापन, झड़ना, डैंड्रफ और फ्रिजीनेस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में बालों की देखभाल विशेष रूप से की जाए।

Read More: Best Places During Mansoon Bhopal: मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें…

आज हम इस लेख में बताएंगे कि, बालों की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव, घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियों के बारे में बताएगा।

बरसात में बालों की समस्याएं…

1. झड़ते बाल: मानसून में हवा में नमी के कारण स्कैल्प कमजोर हो जाता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होकर झड़ने लगती हैं।

2. डैंड्रफ: अत्यधिक नमी से स्कैल्प पर फंगल संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है, जिससे डैंड्रफ की समस्या होती है।

3. फ्रिजी और रफ बाल: बारिश का पानी अम्लीय (acidic) होता है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

4. चिपचिपापन: पसीना और नमी मिलकर बालों को चिपचिपा और अस्वस्थ बना देते हैं।

5. बालों में दुर्गंध: बालों का गीला रहना बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है, जिससे बदबू आने लगती है।

बरसात में बालों की देखभाल के उपाय…

बारिश के पानी से बालों को बचाएं…

बालों को सुरक्षित रखना है, तो बारिश में भिगने से बचें क्योकि बारिश का पानी प्रदूषित होता है और इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर बारिश में बाल भीग जाएं तो घर आकर तुरंत माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

शैंपू और कंडीशनर करें…

मानसून में हल्के (mild) और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। यह स्कैल्प को साफ रखता है और बालों को डैमेज नहीं करता। इसके बाद अच्छे क्वालिटी का कंडीशनर लगाना न भूलें, ताकि बालों में नमी बनी रहे और फ्रिजीनेस न हो।

तेल मालिश है जरूरी…

हफ्ते में कम से कम एक बार नारियल, बादाम या अरंडी (castor) तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं।

गीले बालों को बांधने से बचें…

गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं। इन्हें बांधने से ये जल्दी टूटते हैं और स्कैल्प पर खिंचाव पड़ता है। बालों को सूखने दें और फिर ही हेयरस्टाइल बनाएं।

हीट स्टाइलिंग से बचें…

मानसून में पहले से ही बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। प्राकृतिक रूप से बालों को सूखने दें।

अच्छा खानपान भी है जरूरी…

बालों को बाहरी देखभाल के साथ-साथ अंदरूनी पोषण भी चाहिए। प्रोटीन, विटामिन A, C, D, E और आयरन से भरपूर आहार लें। अंकुरित अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, दूध, दही और नट्स को अपने डाइट में शामिल करें।

घरेलू उपाय जो बरसात में बालों को रखें मजबूत और चमकदार..

नींबू और शहद का मास्क..

नींबू स्कैल्प को क्लीन करता है और शहद बालों में नमी बनाए रखता है। इसलिए 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

दही और मेथी का पैक…

दही डैंड्रफ हटाने में सहायक है और मेथी बालों को मजबूत बनाती है। आप 2 चम्मच मेथी रात भर पानी में भिगो दें। फिर सुबह मेथी पीसकर दही में मिलाएं और बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू कर लें।

एलोवेरा जेल का प्रयोग…

बालों में एलोवेरा कंडीशन करने के साथ-साथ ठंडक भी देता है। ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और स्कैल्प व बालों पर लगाएं। फिर 45 मिनट बाद धो लें।

बरसात में इन चीजों का रखें ध्यान…

1. बालों को बार-बार धोने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है, जिससे बाल और भी ज्यादा झड़ते हैं। हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करना काफी है।

2. बालों को गीला छोड़ना संक्रमण का कारण बन सकता है। बाल धोने के तुरंत बाद सुखा लें।

3. तंग पोनीटेल या हेयर क्लिप्स का ज्यादा प्रयोग न करें।

4. सस्ते केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स से दूर रहें।

5. बालों पर टॉवल से रगड़कर सुखाना उन्हें नुकसान पहुंचाता है। हल्के हाथों से दबाकर सुखाएं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कौन है नया Harry Potter? HBO ने शेयर की तस्वीरें
Next: इज़राइल-गाजा युद्ध : राफा में मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, 46 घायल

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.