Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP में आज से तूफानी बारिश, 4 वेदर सिस्टम एक्टिव
  • मध्य प्रदेश

MP में आज से तूफानी बारिश, 4 वेदर सिस्टम एक्टिव

Narendra Singh June 18, 2025

Monsoon enters MP : दर्जनों शहरों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

Monsoon enters MP : मध्यप्रदेश के लोगों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ चुकी है। प्रदेश में मॉनसून ने ज़ोरदार दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में यह 20 जिलों को कवर कर चुका है, और आज राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तूफान और बारिश का डबल अटैक

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाले चार सिस्टम सक्रिय हैं:

गुजरात में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

साइक्लोनिक सर्कुलेशन

पश्चिमी विक्षोभ

एक्टिव ट्रफ लाइन

इन सबका मिलाजुला असर पूरे मध्यप्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है:

रतलाम, नीमच, धार, झाबुआ, मंदसौर,भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, नरसिंहपुर,इनमें 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रमुख शहरों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 दिन पहले आया मॉनसून

मध्य प्रदेश में इस साल मॉनसून भले ही एक दिन लेट हो गया हो पर पिछले साल के मुकाबले ये 7 दिन पहले आया है. दरअसल, 2024 में मॉनसून ने मध्य प्रदेश में 23 जून को दस्तक दी थी. हालांकि, देरी के बावजूद पिछले साल मॉनसून ने कई रिकॉर्ड तोड़े. भोपाल में पिछले 40 सालों में चौथी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कुल 64.35 इंच बारिश हुई थी. वहीं पूरे प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी.

जून के पहले हफ्ते में आने वाला था मॉनसून

इस बार मॉनसून केरल में समय से एक हफ्ते पहले आ गया था. दक्षिण पश्चिम मॉनसून की रफ्तार देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि यह जून के पहले ही हफ्ते में मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ. दरअसल, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में समय से पहले पहुंचने के बाद मॉनसून ठहर गया था. इस वजह से इसे मध्य प्रदेश पहुंचने में देरी हो गई.

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rural Tourism : भोपाल में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” का आयोजन
Next: DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.