Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon 2025: मध्यप्रदेश से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, लेकिन बारिश अभी जारी
  • मध्य प्रदेश

Monsoon 2025: मध्यप्रदेश से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, लेकिन बारिश अभी जारी

divya mistry October 5, 2025

Monsoon 2025: मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब तक प्रदेश के 12 जिलों से मानसून लौट चुका है और बाकी हिस्सों से भी 10 अक्टूबर तक इसके विदा होने की संभावना है। लेकिन इसके पहले हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 3 दिनों तक बूंदाबांदी के आसार हैं और अगर सिस्टम मजबूत हुआ, तो कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है।

Monsoon 2025
Monsoon 2025

Monsoon 2025:  भोपाल में मौसम ने लिया यू-टर्न, तीन डेम के गेट एक साथ खुले

भोपाल में मौसम ने लिया यू-टर्न
भोपाल में मौसम ने लिया यू-टर्न

भोपाल में मानसून के सीजन के चार दिन बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार को शहर में झमाझम बारिश हुई और 7 मिमी पानी दर्ज किया गया। इसी दिन पहली बार तीनों प्रमुख डेम  कोलार, कलियासोत और भदभदा  के गेट एक साथ खोले गए। इससे पहले इन डेमों के गेट कई बार अलग-अलग खुले थे, लेकिन यह पहली बार है जब तीनों को एक साथ खोला गया।

गुना बना सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला, कई जिलों में सामान्य से कम बारिश

गुना बना सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला
गुना बना सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला

Monsoon 2025:  गुना जिले में इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा 65.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। मंडला और रायसेन में भी 62 इंच से अधिक बारिश हुई। दूसरी ओर, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार जैसे जिलों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई — कहीं 28 तो कहीं 33 इंच के आसपास। इंदौर में शुरुआत में बारिश की कमी थी, लेकिन सितंबर में तेज बारिश से हालात सुधरे।

ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में मानसून का प्रदर्शन शानदार

ग्वालियर
ग्वालियर

प्रदेश में इस बार ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों में मानसून का जोरदार प्रदर्शन रहा। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जैसे जिलों में तय कोटे से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में भी लगातार तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने। कुल मिलाकर, पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून का असर ज्यादा दिखा।

तापमान और बारिश के पुराने रिकॉर्ड अब भी हैं उल्लेखनीय

Monsoon 2025: भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में अक्टूबर के महीने में तापमान और बारिश के पुराने रिकॉर्ड अब भी चर्चा में हैं। भोपाल में 2012 में तापमान 38°C पहुंच गया था, जबकि ग्वालियर में 1994 में यह 40.1°C दर्ज हुआ था। उज्जैन में पिछले 10 में से 3 साल अक्टूबर में बारिश नहीं हुई। इन आंकड़ों से साफ है कि मध्यप्रदेश में अक्टूबर का महीना मौसम के लिहाज़ से उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या
Next: दार्जिलिंग दर्दनाक सुबह: पहाड़ टूटे तो घर-परिवार सब मलबे में दब गए

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.