Moneylenders Were Harassing Me For A Loan Of Rs 5 Lakh : पिता बोले- 5 के 25 लाख मांग रहे थे
Moneylenders Were Harassing Me For A Loan Of Rs 5 Lakh : अभी तक सूदखोरों की वजह से आम लोगों को जान देते सुना और देखा होगा लेकिन इस बार लोगों की सुरक्षा में तैनात जवान ही इन सूदखोरों का शिकार हो गया.जहां सूदखोरों से परेशान एक पुलिस के जवान ने सुसाइड कर लिया.
पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड
इंदौर में एक पुलिसकर्मी ने सूदखोरों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी ने घर के पास जहर खाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।पुलिसकर्मी नितेश ने एरोड्रम इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। नितेश ने अर्जुन और आकाश से 5 लाख रुपए कर्ज लिया था, जिसके वे 25 लाख रुपए मांग रहे थे।
5 लाख के 25 लाख मांग रहे थे-पिता
नितेश के पिता ने बताया, अर्जुन और आकाश ब्याज पर पैसे देते हैं। बेटा हर महीने उन्हें ब्याज की राशि भी दे रहा था। इसके बाद भी उन्होंने राशि लौटाने का कुबूलनामा करवाते हुए वीडियो बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
दो बहनों का इकलौता भाई था
नितेश के चाचा कमल ने बताया, जरूरत पड़ने पर नितेश ने अर्जुन और आकाश से 5 लाख का कर्ज लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर नितेश ने सुसाइड कर लिया। वह 12 साल से पुलिस की नौकरी में था। उसकी पत्नी नेहा गृहिणी है और 6 साल का एक बेटा भी है। नितेश दो बहनों का इकलौता भाई था।
Raed More:- Pahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार बताएगी प्लान
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
