Money laundering cases: सुप्रीम कोर्ट ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी।मामले में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने सोरेन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है।

मामले को रद्द करने की मांग की
बता दें की इसमें उन्होंने मामले को रद्द करने की मांग की है। और अपनी याचिका में सोरेन ने ईडी द्वारा जारी किए गए बार-बार के समन को भी चुनौती दी है। उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के उस हालिया आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें उनके खिलाफ मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।
READ MORE: वीर सोरेन के अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
