Monalisa On Sanoj Mishra: प्रयागराज महाकुम्भ में मोतियों और रुद्राक्ष की मालाएं बेचने वाली मोनालिसा अपनी अदाकारी से इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी कजरारी आंखो और मुस्कान से लोगों का दिल जीता था। और रातो रात स्टार बन गई। तब से मोनालिसा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सनोज मिश्रा के बारे में बात करती नजर आ रहीं हैं। कुछ दिनों पहले ही सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगा था।
Read More: Nushrratt Bharuccha Crying: ‘ड्रीम गर्ल 2’ फिल्म से हटाए जाने पर एक्ट्रेस का छलका दर्द…
Monalisa On Sanoj Mishra: आखिर मोनालिसा ने क्या कहा..
मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है। इस वीडियो में वो सनोज मिश्रा को लेकर खुलकर बात कर रही हैं, और कैप्शन में लिखा कि- “आज कुछ बात करना चाहती हूं।” जिसमें मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि-
“आज मैं आपसे कुछ कहना चाहती हूं। सोशल मीडिया पर सनोज मिश्रा जी के बारे में जो भी झूठी बातें फैल रही है, वह पूरी तरीके से गलत है। वो मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं और उन्होंने कभी मुझे गलत नजर से नहीं देखा।”
View this post on Instagram
आगे कहा कि-
“मैं आपसे हाथ जोड़कर यही विनती करना चाहती हूं कि उनके बारे में इस तरीके की गलत अफवाहें ना फैलाएं।”
Monalisa On Sanoj Mishra: मोनालिसा इस फिल्म से करेंगी डेब्यू…
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वायरल गर्ल मोनालिसा बड़े पर्दें पर अपने हुस्न का जादू चलाने वाली है। और मोनालिसा को फिल्म ‘दी डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आएंगी। मोनालिसा के साथ मुख्य भूमिका में बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई, अभिनेता अमित राव भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। कहा गया था कि मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

दरअसल, मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म डारेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के गांव पहुंचे थे। वहां मोनालिसा से मुलाकात की और अपनी अगली फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए साइन कर लिया था।
Monalisa On Sanoj Mishra: कुछ दिनों पहले सनोज पर लगा था रेप का आरोप…
कुछ दिनो पहले उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। ऐसे में अब खबर आ रही है, कि महिला ने केस वापस ले लिया हैं। आपको बता दें, जिसने सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था फिर उसी महिला का एक नया वीडियों सामने आया था, जिसमें वो सनोज को बेगुनाह बताया था।

Sanoj Mishra Arrested: जाने क्या था पूरा मामला..
पीड़िता के मुताबिक, उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए साल 2020 में हुई थी, तब महिला झांसी में रहती थी। दोनों की कुछ समय तक बात चीत हुई। इसी बीच एक दिन सनोज ने फोन किया कि मैं झांसी स्टेशन में पहुंच गया हूं, तब महिला ने मिलने से इंकार कर दिया था। फिर सनोज ने उसे आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, जिसके डर से महिला उससे मिलने पहुंच गई। अगले दिन आत्महत्या की धमकी देकर उसे फिर से स्टेशन बुलाया था।

Sanoj Mishra Arrested: हिरोइन बनाने का दिया लालच..
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी उसे हिरोइन बनाने के नाम पर एक रिसार्ट ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका रेप किया उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करते हुए, वीडियो लीक करने की धमकी देकर कई बार अलग- अलग जगह बुलाया। और फिल्म दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और फिर पीड़िता मुंबई आ गई। फिर वो मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
Sanoj Mishra Arrested: शादी करने का भी दिया था झांसा..
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज मिश्रा पर शादी करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने 4 साल तक रेप करता रहा और उसे 3 बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर भी किया।
बताया जा रहा है कि, 18 फरवरी 2025 में सनोज ने पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर गया। महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, 6 मार्च 2024 को बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।

वीडियो में महिला ने कहा था कि- मुझे सनोज के खिलाफ भड़काया..
एक वीडियो जारी करते हुए जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया था उसने उसे गलत बताया कहा लोगों ने उसे भड़काया था देखिए वीडियों में क्या कहा-
