Monalisa Wedding controversy: महाकुंभ-2025 में अपनी आंखों और सादगी की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोसले ने अचानक शादी कर ली। केरल के एक मंदिर में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ उनकी शादी का वीडियो सामने आने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

‘फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’
उधर उत्तराखंड में इस मामले में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा है कि अगर कोई हिंदू लड़की किसी मुस्लिम युवक के साथ इस तरह के रिश्ते में शामिल होती है तो इसे एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में मोनालिसा भोसले की फिल्म देहरादून में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
हिंदू रक्षा दल की धमकी
ललित शर्मा ने कहा, अगर हिंदू लड़की किसी भी मुसलमान के साथ किसी भी गतिविधि में शामिल होगी तो उसकी फिल्म तो बहुत दूर की बात है, हम उसका यहां रहना भी दूभर कर देंगे। उउनका संगठन धर्म की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगा और इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

‘फरमान अच्छा लड़का नहीं’
इस बीच मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म ‘मणिपुर फाइल्स’ के एक्टर और दोस्त मुकेश पाल ने इस रिश्ते को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मोनालिसा और फरमान का रिश्ता पुराना नहीं था और दोनों की पहचान महज 6-7 महीने पहले ही हुई थी। इतनी जल्दी शादी का फैसला चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा- फरमान खान अच्छा लड़का नहीं है, उसने मोनालिसा का माइंड वॉश किया, वह कई बार सेट पर आता था और अजीब हरकतें करता था।

6 महीने का रिश्ता
एक्टर मुकेश पाल के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों की पहचान बहुत पुरानी नहीं है, बल्कि करीब 6 से 7 महीने पहले ही दोनों संपर्क में आए थे। मुकेश के मुताबिक, इतने कम समय में किसी रिश्ते का शादी तक पहुंच जाना फिल्म की पूरी टीम के लिए चौंकाने वाला था। जब इस शादी की खबर सामने आई तो फिल्म से जुड़े कई लोग हैरान रह गए। क्योंकि शूटिंग के दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी शादी हो जाएगी।
Monalisa Wedding controversy: परिवार परेशान
मुकेश ने कहा, मोनालिसा के पिता जयसिंह अपनी बेटी को लेकर बेहद सजग रहते थे। वे अक्सर शूटिंग के दौरान भी उसके साथ रहते थे। मोनालिसा के पिता का सपना था कि उनकी बेटी बॉलीवुड में अपना नाम बनाए। लेकिन अचानक हुई इस शादी के बाद परिवार परेशान और चिंतित बताया जा रहा है।
