Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Momos Health News: मोमोज खाने के हैं शौकीन तो ये खबर आपके लिए…
  • Lifestyle

Momos Health News: मोमोज खाने के हैं शौकीन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta May 9, 2025

Momos Health News: भारत में फास्ट फूड के शौकीनों के बीच मोमोज आजकल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह तिब्बत का फेमस फूड है, जो कि अब दिल्ली, मुंबई से लेकर भारत के कोने – कोने तक के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। यह फास्ट फूड सड़क के किनारे से लेकर मॉल तक सभी जगह मिल जाता है। इसे आजकल के बच्चो और स्कूल – कॉलेज के स्टुडेंट को मोमोज खाना बहुत पसंद करते है, लेकिन क्या आप जानते है, इससे आपके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

Momos Health News: क्या है मोमोज़?

तिब्बत और नेपाल की फेमस डिस में से एक है, जो आटे की एक पतली परत में सब्जियों, चिकन या मटन को भरकर भाप में पकाया जाता है। हालांकि अब इसके कई प्रकार जैसे तले हुए मोमोज़ (फ्राइड मोमोज़), तंदूरी मोमोज और चीज बर्स्ट मोमोज भी बाजार में उपलब्ध हैं।

स्वास्थ पर पड़ेगा बुरा असर..

मैदे का सेवन: पाचन तंत्र पर असर…

मोमोज की बाहरी परत सामान्यत मैदे से बनाई जाती है। मैदा यानी रिफाइंड फ्लोर, जिसे पचाना शरीर के लिए आसान नहीं होता। लगातार मैदे का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, मैदा शरीर में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को तेजी से बढ़ाता है, जो मधुमेह (डायबिटीज़) के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अस्वच्छता से भरपूर स्ट्रीट मोमोज..

अक्सर देखा गया है कि सड़कों पर बिकने वाले मोमोज साफ-सफाई से नहीं बनाए जाते। ऐसे स्टॉलों पर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, पानी और बर्तनों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। इससे फूड पॉयजनिंग, दस्त, उल्टी और पेट की अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

अजीनोमोटो का अत्यधिक उपयोग…

मोमोज के स्वाद को बढ़ाने के लिए कई दुकानदार मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) यानी अजीनोमोटो का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि FSSAI ने सीमित मात्रा में इसके उपयोग की अनुमति दी है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन सिरदर्द, चक्कर, थकान और यहां तक कि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को जन्म दे सकता है।

तले हुए मोमोज और कोलेस्ट्रॉल…

जब मोमोज को तलकर परोसा जाता है, तो उसमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ जाती है। ये तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। लगातार तले हुए मोमोज का सेवन करने से मोटापा भी तेजी से बढ़ता है।

फिलिंग में प्रयोग होने वाला मांस..

नॉन-वेज मोमोज में इस्तेमाल किया जाने वाला मांस यदि सही ढंग से नहीं पकाया गया हो या ताजा न हो, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे मोमोज खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा रहता है।

बच्चों और किशोरों पर असर…

मोमोज का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चों और किशोरों के बीच है। स्कूल और कॉलेज के पास मिलने वाले सस्ते मोमोज बच्चों को आकर्षित करते हैं। यह आदत उनकी पाचन शक्ति को कमजोर कर सकती है। कई रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि मोमोज खाने के तुरंत बाद बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायतें बढ़ी हैं।

सरकार और प्रशासन की भूमिका..

FSSAI जैसे नियामक निकाय समय-समय पर स्ट्रीट फूड पर नियम लागू करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका पालन सीमित होता है। सरकार को चाहिए कि वह खुले में बिकने वाले मोमोज की गुणवत्ता की जांच करे और स्वास्थ्य मानकों का सख्ती से पालन कराए।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Security: CM डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्या होता है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड?
Next: Kanpur Maa Ranchandi Yagya: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने की प्रार्थना, यज्ञ से सेना को मिलेगी शक्ति

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.