देवरिया में घेराबंदी की, 45 मिनट चली मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों के पैर में पुलिस ने गोली मार दी। रविवार रात मुखबिर के निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
यह मुठभेड़ 45 मिनट तक चली। पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और ऋतिक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अभी भी फरार है।
