Retina Fest Bhopal 2025: जब रंग‑बिरंगी रोशनियाँ, तालियों की गड़गड़ाहट और संगीत का जोश किसी मंच पर मिल जाता है, तो लोग भूल जाते हैं कि गिरने का डर भी उसी मंच की सच्चाई हो सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ भोपाल में, जब फेमस गायक मोहित चौहान अपनी प्रस्तुति के दौरान अचानक लड़खड़ा गए लेकिन थोड़ी हिम्मत, थोड़ा समय, और अपनी कला के भरोसे उन्होंने गिरने के बाद भी खुद को संभाला, और शो फिर से बना लिया।
Retina Fest Bhopal 2025: क्या हुआ था उस पल?
मामला था राजधानी में आयोजित रेटिना फेस्ट का इसका आठवां संस्करण चल रहा था। मोहित उस रात फिल्म Rockstar के मशहूर गीत “ओ नादान परिंदे, घर आ जा” पर गा रहे थे।मंच पर वे पीछे की ओर धीरे‑धीरे बढ़ रहे थे। तभी अचानक मंच पर लगे वाद्य यंत्रों के तार से उनका पैर फिसला, शायद डिस्को लाइट की रौशनी और चमक‑धमक में उन्होंने न देखा कि तार कहां है। अगली ही झटके में उनका संतुलन बिगड़ गया, और वे गिरने ही वाले थे।
Retina Fest Bhopal 2025: पल भर को सब कुछ थम‑सा गया
पल भर को सब कुछ थम‑सा गया। तालियाँ, तालमेल, सब जैसे एक सेकंड के लिए रुक गए। लेकिन… मोहित चौहान ने झटका महसूस करते ही रुकने की बजाय खुद को झटके में संभाला और फिर से सुर में लौट आए। कुछ लोगों को नहीं पता था कि थोडा पहले क्या हुआ था जैसे गिरावट ही न हुई हो। दर्शकों ने सिर्फ उसी सुर, उसी आवाज़, उसी जुनून को देखा गिरावट नहीं।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
