जापान दौरे पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव
Cm Japan Visit: आज एमपी के मुखिया डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे का पहला दिन है। आपको बतादें की भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से औपचारिक मुलाकात के बाद सीएम 10.15 बजे महात्मा गांधी पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
रोड- शो में भी शामिल होंगे सीएम मोहन यादव

Cm Japan Visit: तो वहीं दोपहर में सीएम 11.30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप में शामिल होंगे जहां वे उद्योगपतियों से निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन टू वन बैठकें आयोजित करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे सीएम भारतीय राजदूत के निवास पर भोज में सम्मिलित होंगे।
