mohan-yadav-delhi-visit-mp-festival-begins-in-delhi

Mohan Yadav Delhi Visit: दिल्ली में एमपी उत्सव शुरु, मोहन यादव ने किया उद्घाटन

By : Ranu
Mohan Yadav Delhi Visit: दिल्ली में एमपी उत्सव शुरु, मोहन यादव ने किया उद्घाटन

देवस्थानों को किया जाएगा पुर्नस्थापित

Mohan Yadav Delhi Visit: दिल्ली में सीएम डॉ.मोहन यादव ने न्यू मप्र भवन में आयोजित उत्सव का उद्घाटन किया। और मध्यप्रदेश भवन में पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

दिल्ली में एमपी उत्सव शुरु

उत्सव का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नष्ट, भ्रष्ट हुए देवस्थानों की पुर्नस्थापना चुनौती भरा काम है. चार दिनों तक मप्र में पर्यटन, व्यंजन, हस्तशिल्प कला, इतिहास, संस्कृति की जानकारी देने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया है। मप्र अपनी सांस्कृतिक, पर्यटन, इतिहास और अलग-अलग अंचल के रहवास की दृष्टि से अद्भुत और आनंददायी प्रदेश है। देश के लोग इसे जानें इसलिए देश की राजधानी में इस उत्सव का आयोजन किया है।

Mohan Yadav Delhi Visit: देवस्थानों की पुर्नस्थापना चुनौती

पुरातत्व के क्षेत्र में हमारी सरकार ने जो काम किया है। पुराने ऐसे मंदिर और देवस्थान जो नष्ट, भ्रष्ट हो गए उनको पुर्नस्थापित करके वापस साकार में लाना ये चुनौती का काम भी है। लेकिन ये हमारी पुरानी गौरवशाली परंपरा को स्थापित करने का महत्व है। गौंडकालीन चित्रकारी से लेकर भीमबेटका की 10 हजार साल पुरानी चित्रकला को भी सबके सामने लाकर मप्र की समृद्धशाली विरासत से सबको परिचित कराने का प्रयास किया है।

Read More- Mamata banerjee on jay shah : जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘गृह मंत्री, बधाई!’

Mohan Yadav Delhi Visit: चार दिन चलेगा उत्सव

दिल्ली के मप्र भवन में मध्यप्रदेश उत्सव 30 अगस्त से 2 सितंबर, चार दिनों तक के बीच 'मध्यप्रदेश उत्सव' आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा। इस उत्सव में लघु मध्यप्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ के लिए सभी को आमंत्रित किया है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Mohan Yadav Delhi Visit: ये प्रदर्शनियां लगीं

उत्सव में हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद, जीआई उत्पाद, मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं शासन की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। विंध्य हर्बल्स के विक्रय-सह-प्रदर्शनी स्टाल में राज्य के वनोपज और औषधीय उत्पादों तथा मृगनयनी के स्टाल में प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद विशेष छूट के साथ क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनसम्पर्क विभाग के स्टाल में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में दृश्य और श्रव्य

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर