Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  •  Mohan Yadav announcements : लाड़ली बहनों की राशि होगी डबल?
  • मध्य प्रदेश

 Mohan Yadav announcements : लाड़ली बहनों की राशि होगी डबल?

Narendra Singh June 8, 2025

Mohan Yadav announcements : मोहन यादव रक्षाबंधन पर देगे डबल गिफ्ट

Mohan Yadav announcements : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन 2025 से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। जबलपुर के कुंडम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली राशि रक्षाबंधन के मौके पर दोगुनी की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिंचाई, शिक्षा और जल संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी घोषणा की।लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से की घोषणा

“लाड़ली बहनों चिंता मत करना, इस रक्षाबंधन पर आपकी राशि बढ़ेगी। हमने वादा किया था कि हम इसे 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे, यह उसी दिशा में पहला कदम है।”

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जब पैसे खर्च करती हैं, तो वह घर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए करती हैं। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की बेटियों और बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

ढाई महीने में 70,000 तालाब बनाए

 खेत तालाब योजना से होगा बड़ा फायदा

सीएम ने बताया कि सरकार ने 75,000 तालाब बनाने का लक्ष्य तय किया था, जिसमें 70,000 तालाब सिर्फ ढाई महीने में बन चुके हैं। यह सभी तालाब ‘खेत तालाब योजना’ के तहत बनाए गए हैं।

“अब किसान अपने खेत में वर्षा का पानी इकट्ठा कर, उसी से फसल की सिंचाई कर पाएगा।”इस योजना से जल संरक्षण, सिंचाई और कृषि उत्पादन में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

 1400 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मिली हरी झंडी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक बड़ी सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी।
इस परियोजना से जबलपुर के 15,000 हेक्टेयर और मंडल के 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के आने के बाद सिंचाई का दायरा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब लक्ष्य 100 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का है।

सम्मानित हो रहे सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि “मध्य प्रदेश के दो सांदीपनि विद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए हैं. इनमें एक रतलाम तो दूसरा झाबुआ का है. इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग मामलों में सम्मानित किया गया है. मोहन यादव ने कहा कि सरकारी स्कूल अपने मापदंड बदल रहे हैं. अब सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से अच्छी सुविधाएं हैं. जबलपुर की कुंडम में भी उन्होंने एक सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया. यह विद्यालय 17 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा 🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के नेहरू विहार में दिल दहलाने वाली घटना: नौ साल की बच्ची सूटकेस में घायल, रेप की आशंका
Next: Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.