CM Dr. Mohan Cabinet: कई अहम फैसलों को मिलेगी मंजूरी
CM Dr. Mohan Cabinet: सीएम डॉ. मोहन यादव के जापान की पांच दिन की यात्रा से लौटने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें सीएम यादव मंत्रिमंडल के साथियों से जापान यात्रा के अनुभव शेयर करेंगे।
मोहन कैबिनेट की बैठक

आज होने जा रही कैबिनेट में सीएम मोहन यादव 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जापान की ओर से किए जाने वाले संभावित निवेश के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में जीआईएस की तैयारियों के संबंधित कई नीतियों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है।
CM Dr. Mohan Cabinet: इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार के बजट के आधार पर सभी विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। सरकार ने अब तक युवा, गरीब, अन्नदाता और महिला सशक्तिकरण मिशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के फार्मूले GYAN पर अमल शुरू कर दिया है। अब किसानों को फोकस कर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। प्रदेश सरकार के नए वित्तीय बजट में इन सभी वर्गों से संबंधित मिशन के लिए बजट प्रावधान किए जाने और इन वर्गों की योजनाओं पर फोकस करने पर भी चर्चा होगी।
