Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mohan Bhagwat Kanpur : कानपुर में मोहन भागवत का बड़ा संदेश: जानें 5 दिनों की क्या है योजना?
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

Mohan Bhagwat Kanpur : कानपुर में मोहन भागवत का बड़ा संदेश: जानें 5 दिनों की क्या है योजना?

Shital Sharma April 14, 2025

mohan bhagwat kanpur keshav bhavan ambedkar hall : संघ के इतिहास में पहली बार UP में प्रवास, अंबेडकर हॉल और संघ भवन का लोकार्पण

mohan bhagwat kanpur keshav bhavan ambedkar hall : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े संघ कार्यालय ‘केशव भवन’ और डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का विधिवत लोकार्पण किया।
यह कार्यक्रम कानपुर के कारवालो नगर स्थित संघ परिसर में हुआ, जहां पहली बार संघ प्रमुख ने प्रदेश में किसी संघ भवन में 5 दिन का प्रवास शुरू किया है।

संघ और अंबेडकर का संगम

इस ऐतिहासिक मौके पर डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर SC-ST वर्ग के प्रति सम्मान और समरसता का स्पष्ट संदेश दिया गया।
केशव भवन में अंबेडकर हॉल की स्थापना संघ के सामाजिक दृष्टिकोण में बड़े परिवर्तन का संकेत है।

जमीन पर बैठक, बिना एसी – संघ का सादा जीवन, उच्च विचार

mohan Bhagwat Inaugurates RSS Keshav Bhavan, Kanpur

प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम जी के अनुसार, मोहन भागवत भवन का पूजन और लोकार्पण विधि-विधान से करेंगे।
विशेष बात यह रही कि बैठक हॉल में कोई कुर्सी या एसी नहीं है।
भागवत जमीन पर बैठकर चर्चा करेंगे, जैसा कि संघ की परंपरा है – सादगी और अनुशासन।

स्वागत में तिलक, वंदे भारत से पहुंचे संघ प्रमुख

रविवार रात करीब 8:30 बजे, मोहन भागवत वंदे भारत एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे।
संघ कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
कड़े सुरक्षा घेरे के बीच वे सीधे कारवालो नगर स्थित केशव भवन पहुंचे और यहीं पर उनका रात्रि विश्राम हुआ।

क्या है “पंच परिवर्तन”? इसपर होगा मंथन

संघ प्रमुख इस प्रवास में संघ के ‘पंच परिवर्तन’ (5 प्रमुख बदलाव) के एजेंडे पर गहराई से मंथन करेंगे।
यह पांच क्षेत्र हैं:

  1. पर्यावरण संरक्षण

  2. सामाजिक समरसता

  3. नागरिक कर्तव्य

  4. पारिवारिक मूल्य

  5. स्वबोध (आत्मबोध)

17 अप्रैल को प्रांत कार्यकारिणी की विशेष बैठक में इन सभी विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

सेवा कार्यों पर जोर: हर घर तुलसी, प्लास्टिक हटाओ अभियान

उद्घाटन के बाद शाम को भागवत सेवा, पर्यावरण और समरसता पर केंद्रित बैठक करेंगे।
प्रमुख योजनाएं:

  • हर घर तुलसी वितरण अभियान

  • प्लास्टिक मुक्त भारत

  • संघ शाखाओं में सामाजिक संवाद

शाखा में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

  • 15 अप्रैल: सेवा विभाग के साथ पहली बैठक

  • 15 अप्रैल शाम: कोयला नगर शाखा में शामिल

  • 16 अप्रैल: निराला नगर शाखा में रहेंगे

  • 17 अप्रैल: प्रमुख प्रांतीय बैठक, पंच परिवर्तन एजेंडे की समीक्षा

Watch Now:- Tariff War का क्या होगा अंजाम ?

Click this: Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Read More:-  Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Yojana 23th Installment : लाडली बहनों को CM का तोहफा
Next: Ambedkar Jayanti : सीएम मोहन यादव ने बाबा साहेब को किया नमन

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.