Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Mohan Bhagwat: काशीनाथ गोरे को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की श्रद्धांजलि, बोले – ‘वसुधैव कुटुंबकम’ संघ का मूल मंत्र
  • छत्तीसगढ़

Mohan Bhagwat: काशीनाथ गोरे को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की श्रद्धांजलि, बोले – ‘वसुधैव कुटुंबकम’ संघ का मूल मंत्र

divya mistry August 31, 2025

Mohan Bhagwat: बिलासपुर में आयोजित एक भावनात्मक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व संघचालक काशीनाथ गोरे को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां काशीनाथ गोरे की स्मृति में तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया गया।

Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: इसे अपने जीवन का टर्निंग पॉइंट मानते हैं

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि और नमन के साथ हुई। इसके बाद डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में काशीनाथ गोरे से जुड़ा एक प्रेरणादायक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बनने के बाद एक बार गोरे जी उन्हें देवार मोहल्ला ले गए, जहां असुविधाजनक माहौल के बावजूद वहां की बच्चियों ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया। इस घटना ने उनके जीवन को नई दिशा दी और वे इसे अपने जीवन का टर्निंग पॉइंट मानते हैं।

Mohan Bhagwat: कुटुंबकम” के मूल विचार को सिद्ध करता

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस अवसर पर काशीनाथ गोरे को सच्चा लोकहितकारी स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि वे जीवनभर समाजसेवा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सबसे पहले अपने घर, फिर पड़ोस और अंततः पूरे देश के लिए काम करता है। यही सेवा-भाव “वसुधैव कुटुंबकम” के मूल विचार को सिद्ध करता है, जो संघ का मूल मंत्र है।

Mohan Bhagwat: लगातार प्रगति की दिशा में कार्य करते रहेंगे

मोहन भागवत ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति काशीनाथ गोरे नहीं बन सकता, लेकिन हर किसी में स्वयंसेवक बनने का भाव होना चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में यह भी उल्लेख किया कि लोग अक्सर सोचते हैं कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महापुरुष नहीं बन सकते और अगर कोई बने भी, तो वह पड़ोसी के घर में हो, अपने घर में नहीं। भागवत ने कहा कि समाज में बदलाव तभी आएगा जब हम स्वयं बेहतर इंसान बनने की कोशिश करेंगे, अपने परिवार और समाज को खुश रखेंगे और लगातार प्रगति की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से काशीनाथ गोरे के योगदान को स्मरण किया गया और समाजसेवा की प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर के बयान से सनातन धर्म में विवाद, शंकराचार्य को लेकर दिया बयान बना बहस का केंद्र
Next: Priya Marathe Passed Away: महज 38 साल की उम्र में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस का निधन!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.