Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Mohammad Shami Not Keeping Roza: रोजे न रखने पर शमी हुए ट्रोल, मौलाना बोले – शमी ने किया गुनाह
  • खेल की दुनिया

Mohammad Shami Not Keeping Roza: रोजे न रखने पर शमी हुए ट्रोल, मौलाना बोले – शमी ने किया गुनाह

himani Shrotiya March 7, 2025

Mohammad Shami Not Keeping Roza: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक नया और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मोहम्मद शमी अपनी एक तस्वीर को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे है। दरअसल, तस्वीर में मोहम्मद शमी मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं जिसे लेकर कुछ लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।

बरेली के एक मौलाना ने कहा – “रमजान में रोजा न रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है।”

Read More: Gautam Special Message: गौतम गंभीर का..टीम को स्पेशल मैसेज, जानिए क्या कहा.?

हालांकि शमी को ट्रोलिंग के साथ-साथ समर्थन भी मिल रहा है। कुछ मौलानाओं ने शमी का बचाव भी किया है।

‘रोजा न रखकर शमी ने बड़ा गुनाह किया’

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा – “रोज़ा न रखकर शमी ने बड़ा गुनाह कर दिया है। शरीयत की नज़र में मोहम्मद शमी मुजरिम हैं क्योंकि इस्लाम में रोज़े को फर्ज़ करार दिया है।”
बता दें कि, शमी की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच की है। शमी ने उस मैच में 3 विकेट लिए थे।

Mohammad Shami Not Keeping Roza: मौलान अरशद ने किया शमी का सपोर्ट

रमजान में रोजे न रखने पर ट्रोल हो रहे शमी को मौलानाओं से समर्थन भी मिल रहा है। दिल्ली की मोती मस्जिद के इमाम मौलाना अरशद ने कहा –
“मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वाले लोग न तो इस्लाम को जानते हैं और न ही कुरान को। इस्लाम में मुसाफिर पर रोज़ा न रखने की छूट है। मोहम्मद शमी इस समय भारत से बाहर हैं, तो उन पर भी ये रूल लागू होता हैं। रोज़े के मामले में सिर्फ कुरान का हुक्म माना जाए, किसी मौलाना या दूसरे लोगों का नहीं। शमी देश के लिए खेल रहे हैं, ये बात सबको याद रखनी चाहिए।”

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन समर्थन में उतरा

Mohammad Shami Not Keeping Roza: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने भी मोहम्मद शमी का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने शमी का बचाव करते हुए कहा है कि पूरा एसोसिएशन शमी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि “शमी इस्लाम का सम्मान करते हैं लेकिन उनके लिए पहले देश है। शमी मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पी रहे हैं ताकि अच्छा परफॉर्म कर पाएं तो इसमें गलत नहीं है। चैपियंस ट्रॉफी में शमी पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो देश को महंगा पड़ सकता है।”

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Sambhal CO Anuj Chaudhary: ‘साल में 52 जुमे, होली सिर्फ एक बार, रंग से दिक्कत है तो घर में बैठो’
Next: Women’s Day: जानिए देश को अब तक कितनी महिला CM मिली?

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.