Bang T20 WC 2026 Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने देश के पूर्व सलाहकार असिफ नजरुल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि- असिफ नजरुल को झूठा बताया।
दरअसल , बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने 2026 T-20 वर्ल्ड कप से भारत में खेलने का बॉयकॉट करने के फैसले की वजह बताते हुए कहा था कि- ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है।’ इस बात को ही असिस्टेंट कोच ने झूठा बताया है।
मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार को दी चेतावनी
सलाहुद्दीन ने कहा कि –
‘इतनी साफ तौर पर झूठ बोला। मैं खुद एक शिक्षक हूं और आम तौर पर शिक्षक कम झूठ बोलते हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने खुलेआम ऐसी बातें कही, मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। अब मैं खिलाड़ियों के सामने अपना चेहरा कैसे दिखाऊं?
उन्होंने आगे कहा कि-
‘नजरुल ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया। वह ढाका विश्वविद्यालय जैसे देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान में शिक्षक हैं। मेरे देश के इतने बड़े संस्थान से जुड़े व्यक्ति का इस तरह झूठ बोलना हम स्वीकार नहीं कर सकते। पहले उन्होंने एक बात कही और बाद में पूरी तरह पलट गए।’
वर्ल्डकप से हटने पर प्लेयर्स का दर्द
मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा कि – ‘World Cup से हटने का निर्णय खिलाड़ियों के लिए कितना दर्दनाक रहा। कई प्लेयर्स के लिए यह एक 27 साल की मेहनत और सपने वाला मौका था, जो एक पल में टूट गया। कुछ खिलाड़ी मानसिक रुप से इतना प्रभावित हुए कि उन्हें मैदान पर वापस लाना भी मुश्किल था।’
