Moga Accident News: मोगा जिले के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो ट्रॉलियों की आपस में 4 फरवरी बुधवार के दिन जोरदार टक्कर हो गई, जिसकी वजह से मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से इलाके में अफरा – तफरी मच गई। मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह भयंकर हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। दोनों ट्रालियां अलग – अलग दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
एक ड्राइवर मौके से हुआ फरार
हादसे के दौरान एक ट्राली ड्राइवर और उसमें बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ट्राली में सवार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रालियों में फंसे दोनों मृतकों को बाहर निकाला। पुलिस फरार ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही हैं। फरार ड्राइवर की भी पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
कमजोर व्यवस्था बनी हादसे की वजह
स्थानीय निवासियो में घटना के बाद रोष देखने को मिला उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय चलने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए।
उनका कहना है कि- ‘सड़क पर रोशनी की कमी, रिफ्लेक्टर न लगना और ट्रैफिक नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था की वजह से यहां अकसर ऐसे हादसे होते हैं।’
पुलिस की अपील
मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि- ‘रात के समय सड़क पर चलते हुए विशेष सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।’

