आज पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में चीन-अमेरिका भी लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस की राजधानी विएतियान में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान मोदी ने भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को भी संबोधित किया।
शिखर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा: मैं मानता हूं कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। आज जब दुनिया के अनेक भागों में संघर्ष और तनाव का दौर है, तब भारत और आसियान के बीच मैत्री, संवाद और सहयोग का बहुत महत्व है।
उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।
मोदी ने लाओस में भारत और ब्रुनेई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की भी घोषणा की। पीएम मोदी ने लाओस में 10वीं बार भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
इससे पहले जब वह लाओस पहुंचे तो बौद्ध भिक्षुओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने वियनतियान में लाओस की रामायण भी देखी। पीएम मोदी आज ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में चीन, अमेरिका और रूस भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम वियानतियान में जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि वह जापान की पीएम इशिबा से मिलकर खुश हैं। सेमीकंडक्टर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
इसके बाद पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन को भारत आने का न्योता भी दिया। मुलाकात के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर ने कहा कि वह भारत के फैन हैं, यह एक ऐसा देश है जिसे वह बहुत प्यार करते हैं।
