Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Ready to Eat scheme women self-help groups: मोदी की गारंटी पूरी… महिला समूहों को फिर से मिला रेडी टू ईट का जिम्मा, बच्चों को पोषण और महिलाओं को आत्मनिर्भरता
  • छत्तीसगढ़

Ready to Eat scheme women self-help groups: मोदी की गारंटी पूरी… महिला समूहों को फिर से मिला रेडी टू ईट का जिम्मा, बच्चों को पोषण और महिलाओं को आत्मनिर्भरता

Aditya Mishra July 10, 2025

रायगढ़ से हुई नई पहल की शुरुआत

Ready to Eat scheme women self-help groups: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट (Ready to Eat) निर्माण और वितरण का कार्य एक बार फिर महिला स्व-सहायता समूहों को सौंप दिया है। इस योजना की शुरुआत रायगढ़ जिले से की गई, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 महिला समूहों को अनुबंध पत्र वितरित किए। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 महिलाओं को मिलेगा रोज़गार, बच्चों को पोषण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने की दिशा में अहम कदम है। अब महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ अपनी आय भी बढ़ा सकेंगी। इस कार्य को 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसमें रायगढ़ पहला जिला बना है।

Ready to Eat scheme women self-help groups:

read more: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत दिल्ली से भोपाल पहुंचीं 3 नाबालिग बालिकाएं RPF ने की सुरक्षित रेस्क्यू

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का समन्वय

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज़ (PMFME) योजना के साथ जोड़ा गया है। इसके तहत महिला समूहों को यूनिट स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से चयनित महिला समूहों को स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 मोदी सरकार की पूरी हो रहीं गारंटियां

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार की कई गारंटियों को जमीन पर उतारा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, धान बोनस वितरण, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता दर वृद्धि, तीर्थयात्रा योजना जैसे कार्यक्रमों का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। रेडी टू ईट योजना इसी श्रृंखला की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

 छत्तीसगढ़ में बनेगा लखपति दीदी मॉडल

Ready to Eat scheme women self-help groups: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार “3 करोड़ लखपति दीदी” के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। रायगढ़ जिले के महिला समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान कर इस योजना की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने महिलाओं से गुणवत्ता युक्त कार्य करने की अपील करते हुए इसे पूरे राज्य के लिए एक आदर्श मॉडल बनाने की बात कही।

read more:  भोपाल में कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Yogi Adityanath Guru Purnima Puja: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरू पूर्णिमा पर की विशेष पेजा-पाठ,की विश्व कल्याण की कामना
Next: Jan Chaupal MLA Rajesh Moonat: विधायक मूणत की नई पहल… अब हर वार्ड में साल में दो बार जनचौपाल, जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का समाधान

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.