Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नए इनकम टैक्स विधेयक पर मोदी सरकार की मुहर लगने की संभावना है, जिसके बाद अगले हफ्ते लोकसभा में इसे पेश किया जा सकता है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को पेश किए गए बजट में इस नए इनकम टैक्स बिल को संसद में पेश करने का ऐलान किया था। अब मोदी सरकार से इसकी मंजूरी का इंतजार है।

1961 के बाद इनकम टैक्स कानून में पहली बार बदलाव..
नया इनकम टैक्स बिल केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संसद में पेश किया जाएगा। यह बिल मौजूदा इनकम टैक्स कानून 1961 की जगह लेगा। नए कानून का उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को और सरल और पारदर्शी बनाना है। 1961 के बाद पहली बार इनकम टैक्स कानून में यह बदलाव किया जा रहा है। इस नए कानून पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की एक समिति काम कर रही है। हालांकि, पिछले छह दशकों में इस कानून में कई बार संशोधन किए गए हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब एक पूरी तरह नया कानून पेश किया जाएगा।
