Model Sayali Accused Husband:जानी-मानी मॉडल सयाली सुर्वे जोकि 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने हाल हि में अपने पति पर जबरजस्ती धर्म परिवर्तन करवाने और शारीरिक- मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मॉडल ने हिंदू संगठनों से मदद लेकर पति से पीछा छुड़वाया। फिर दूबारा हिंदू धर्म अपनाकर हवन -पूजन कर शुद्धिकरण किया।
मॉडल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
सयाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उन्होंने बताया कि, उन्होंने लंबे समय तक आतिफ तासे को डेट करने के बाद साल 2019 में उससे शादी की थी। सयाली के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन मॉडल ने फिर भी प्रेमी से शादी करने का फैसला किया। पहले इस्लाम कबूल किया फिर निकाह कर लिया। शादी के बाद मॉडल का नाम सयाली सुर्वे से बदलकर अतीजा कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मॉडल ने बताया उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्हें दूसरे धर्म से दूरी बनाने को कहा और नमाज पढ़ना भी सिखाया गया।

मॉडल ने आगे बताया कि-
‘इस्लाम कबूल करने के बाद भी वो हिंदू धर्म का पालन करती थीं, लेकिन फिर खुलेआम उसका विरोध किया जाने लगा। वहां उन्हें कहा गया कि इस्लाम के आगे दूसरे धर्म की वैल्यू नहीं है। उन्हें नमाज पढ़ना सिखाया गया, लेकिन तब भी लोग उनके साथ इंसानियत से पेश नहीं आते थे। फिर उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते में रहने की बहुत कोशिश की। लेकिन उनके साथ दिन भर गाली गलौज की जाती थी और बेवजह मारपीट भी करते थे।’
सयाली हिंदू धर्म में वापस लौटी
हिंदू संगठनों की मदद से सयाली अपने पति से अलग होकर वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि- ‘क्या ये लव जिहाद का मामला है?’ तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल। लोग कहते हैं ये खुद मर्जी से शादी करने गई थी। लेकिन जब मैं गई थी, तब मुझे समझ नहीं थी। मैं भरोसे से गई थी। एक अच्छा इंसान है समझकर गई थी। इतना बड़ा फैसला लिया था।’

मुस्लिम पति पर किया किया केस दर्ज
मॉडल ने बताया कि – ‘मैंने मुंबई में पति आतिफ के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके बाद से ही मैं पुणे में रह रही हूं। अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए मैं मुंबई नहीं जा सकती।’ ऐसे में पुलिस ही उनका बयान दर्ज करवाने पुणे आएगी।
सयाली ने अपनी शादी और बच्चों के बारें में बताया
उन्होंने कहा कि- ‘शादी से पहले मैं मॉडल थी, मास्टर्स किया हुआ है एविएशन में। मैं 20-21 साल की थी, जब मेरी शादी हुई। शादी से लेकर आज तक मैं हाउस वाइफ थी। शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए, जिनके नाम भी मुस्लिम थे। बच्चों का नाम आरिस, फातिमा, खालिद और गाजी थे। लेकिन खुद हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद मॉडल ने बच्चों के भी नाम बदलवाकर हिंदू कर दिए हैं।’

