Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mithun Manhas BCCI President: मिथुन मन्हास बने BCCI के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंने नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Mithun Manhas BCCI President: मिथुन मन्हास बने BCCI के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंने नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट!

Hema Gupta September 28, 2025

Mithun Manhas BCCI President: फॉर्मर डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बन गए हैं। उनका चयन निर्विरोध हुआ और इसका ऐलान रविवार को मुंबई में BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद किया गया।

Read More: World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!

BCCI के अन्य अधिकारियों के नाम भी तय….

BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास के साथ ही अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के वर्तमान अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष होंगे। उनका केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

इसके अलावा, देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए भी अपडेट है—अरुण सिंह धूमल एक बार फिर IPL चेयरमैन बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई…

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर मन्हास को बधाई दी और लिखा कि-  “जश्न मनाने का एक यादगार अवसर! मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा, जो संयोग से मेरा अपना गृह जिला भी है। कुछ ही घंटों के अंतराल में, पहले किश्तवाड़ की एक बेटी, शीतल, विश्व चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद भद्रवाह का एक बेटा, मिथुन शीर्ष पर पहुंच।”

A momentous occasion to celebrate!
Mithun Manhas has been officially declared as the new President of the ‘Board of Control for Cricket in India’ #BCCI.
What a providential Sunday for the erstwhile district of Doda, one of the remotest parts of Jammu & Kashmir, which incidentally… pic.twitter.com/I6PpEMtH2T

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 28, 2025

जम्मू – कश्मीर से किक्रेट की शुरुआत…

मिथुन मन्हास ने जम्मू- कश्मीर से अंडर -15, अंडर-16 और अंडर-9 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 3 साल J&K अंडर -19 टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1995 में लगभग 750 रन बनाए और देश के सबसे बड़े अंडर-19 स्कोरर बने।

बाद में मन्हास J&K टीम के कैप्टन बने। उनकी अच्छी बल्लेबाजी के चलते उन्हें नॉर्थ जोन के लिए भी चुना गया।

दिल्ली रणजी टीम में शानदार करियर…

12वीं के बाद मन्हास दिल्ली आए और यहां के प्रीमियर टूर्नामेंट में खेलने लगे। उन्होंने 1996 में दिल्ली रणजी टीम में जगह बनाई और 1997 में रणजी डेब्यू किया। मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 रणजी ट्रॉफी जीती, जो टीम का 16वां खिताब था।

IPL में डेब्यू और कोचिंग करियर

रणजी में प्रदर्शन के बाद मन्हास IPL के पहले सीजन 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से डेब्यू किया। बाद में पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने।

साल 2017 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में एंट्री की। वे किंग्स XI पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल रहे।

J&K क्रिकेट एसोसिएशन में योगदान…

मन्हास साल 2023 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर बने। उन्होंने J&K के क्रिकेट स्ट्रक्चर को मजबूत करने और घरेलू खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम योगदान दिया।

BCCI अध्यक्ष के लिए योग्यता…

2019 में BCCI के संविधान में संशोधन के बाद यह तय हुआ कि बोर्ड का नेतृत्व आम तौर पर क्रिकेटर ही करे। इससे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं। मिथुन मन्हास BCCI के पहले अध्यक्ष हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन डोमेस्टिक और IPL करियर की लंबी उपलब्धियों के चलते इस जिम्मेदारी के लिए चुने गए।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Naxali Encounter: छत्तीसगढ़‑ओडिशा बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी ‘श्रवण’ भी मारा गया”
Next: दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने डोनाल्ड ट्रंप: कलाकार बोले- “उन्होंने भारत को धोखा दिया.

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.