Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल?
  • एंटरटेनमेंट

Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल?

Hema Gupta November 6, 2025

Mithra Mandali OTT Release: तेलुगु फिल्म ‘मित्र मंडली’ जिसने थिएटर में दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया था, अब नई एडिटिंग और बदलावों के साथ OTT पर रिलीज हो चुकी है।

Read More: Madhuri Dixit Canada Show Controversy: माधुरी दीक्षित के कनाडा शो पर बवाल! फैंस ने जताई नराजगी…

फिल्म के लीड एक्टर प्रियदर्शी ने खुद इस नए वर्जन की घोषणा की और कहा – ‘इस बार कहानी और भी शार्प और मजेदार होगी।’

कहां देख सकते हैं ‘मित्र मंडली’?

‘मित्र मंडली’ अब 6 नवंबर से Amazon Prime video पर स्ट्रीम हो रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शकी और प्रोड्यूसर बन्नी वास ने थिएटर वर्जन की कमजोरियों को सुधारते हुए फिल्म को दोबारा एडिट किया है और फिर OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है।

थिएटर में नहीं चली फिल्म…

जब ‘मित्र मंडली’ पहली बार सिनेमाघरों में आई, तो इसे लेकर काफी उम्मीदें थीं। प्रोड्यूसर ने इसे अपनी बैनर फिल्म के रूप में बड़े पैमाने पर प्रमोट किया था और दावा किया था कि यह ‘जाती रत्नालु’ जैसी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

लेकिन दीपावली सीजन के दौरान रिलीज होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।

OTT रिलीज से पहले पूरी तरह री-एडिट की गई फिल्म…

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज से पहले ‘मित्र मंडली’ को कई हिस्सों में काट-छांटकर फिर से एडिट किया गया।
फिल्म के लीड एक्टर प्रियदर्शी ने सोशल मीडिया पर लिखा —

“अब जो आप देखने वाले हैं, वो एक ब्रांड न्यू वर्जन है — इस बार और भी शार्प, और भी मजेदार!”

कहानी में क्या है नया ट्विस्ट?

‘मित्र मंडली’ की कहानी दोस्तों की मस्ती, रिश्तों और गलतफहमियों पर आधारित है।

पहले इसे कमजोर स्क्रीनप्ले और फीके हास्य के लिए ट्रोल किया गया था, लेकिन नए वर्जन में कॉमिक टाइमिंग और एडिटिंग पर खास ध्यान दिया गया है।

तेलुगु सिनेमा में बढ़ रहा ‘री-एडिट ट्रेंड’

हाल के दिनों में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यह नया चलन देखने को मिल रहा है — ‘थिएटर में फ्लॉप हुई फिल्मों को ओटीटी पर री-एडिट कर दोबारा रिलीज किया जा रहा है।’

कई बार इन फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छी सफलता भी मिलती है। ‘मित्र मंडली’ भी अब उसी उम्मीद के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी नई शुरुआत कर रही है।

क्या दर्शकों को पसंद आएगा नया वर्जन?

अब देखना यह है कि प्रियदर्शी और बन्नी वास की जोड़ी OTT दर्शकों को वही मनोरंजन दे पाती है या नहीं, जिसकी उम्मीद थिएटर में की गई थी।

आज के दर्शक कंटेंट के मामले में पहले से ज्यादा समझदार हैं —
वो क्वालिटी और प्रेजेंटेशन पर भरोसा करते हैं, सिर्फ प्रचार पर नहीं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार, लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार
Next: पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.