Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mitchell T20 International Retirement: मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, जानिए अनोखी वजह!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Mitchell T20 International Retirement: मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, जानिए अनोखी वजह!

Hema Gupta September 2, 2025

Mitchell T20 International Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज 35 साल की उम्र में सन्यास ले लिया। मिचेल स्टार्क ने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। स्टार्क ने यह फैसला टेस्ट क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर ध्यान देने के लिए लिया। उन्होंने आखिरी T-20 मुकाबला 2024 वर्ल्ड कप में खेला था।

Read More: Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…

स्टार्क का शानदार रहा t-20 करियर…

स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 t-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 79 विकेट हासिल किए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए t-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा, जब उन्होंने 4 विकेट चटकाए।

वह 2021 में यूएई में आयोजित t-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। उस खिताबी जीत को याद करते हुए स्टार्क ने कहा – “मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए हर टी-20 मैच का लुत्फ उठाया। 2021 वर्ल्ड कप मेरे लिए बेहद खास था, न सिर्फ जीत की वजह से, बल्कि उस शानदार टीम और माहौल की वजह से।”

#Breaking | Aussie pacer Mitchell Starc has announced his retirement from T20 Internationals.

One of the finest left-arm quicks to grace the format bows out.#cricketnews pic.twitter.com/zbQB5kwXat

— DD News (@DDNewslive) September 2, 2025

टेस्ट और वनडे पर पूरा ध्यान…

स्टार्क ने स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में उनका शेड्यूल बेहद व्यस्त रहेगा।

2026 और 2027 में ऑस्ट्रेलिया के सामने कई बड़े मुकाबले होंगे –

1. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज।

2. साउथ अफ्रीका का दौरा।

3. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज।

4. जनवरी 2027 में भारत में 5 टेस्ट मैच।

5. इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में 150वीं सालगिरह का स्पेशल टेस्ट।

इंग्लैंड में एशेज सीरीज…

इसके अलावा, अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा।

स्टार्क ने कहा – “भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरे करियर के अहम लक्ष्य हैं। टी-20 से संन्यास लेने का फैसला मुझे फिट और तरोताजा बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही, यह नए गेंदबाजों को अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका भी देगा।”

🚨 Mitchell Starc Retires from T20Is🚨
MITCHELL STARC, AN ALL TIME GREAT. 🐐#ThankYouStarc🦘#MitchellStarc Thank you Mitchell Starc for entertaining the world in T20 cricket with your deadly yorkers. We will miss them greatly. ❤️#MitchellStarc #retirement pic.twitter.com/lOlOPSahyw

— Raju Khariya (@RajuRam80757907) September 2, 2025

चयन समिति ने की स्टार्क की तारीफ…

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चयन समिति अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने स्टार्क की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा – “मिचेल को अपने t-20 करियर पर गर्व होना चाहिए। वह 2021 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने कई बार मैच का रुख पलटा। हम सही समय पर उनके टी-20 करियर को सम्मान देंगे। यह अच्छी बात है कि वह टेस्ट और वनडे में लंबा करियर जारी रखना चाहते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम घोषित की…

स्टार्क के संन्यास की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 t-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी।

इस सीरीज में ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नहीं होंगे, क्योंकि वे शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे। तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इस दौरे से बाहर रहेंगे।

हालांकि, मैट शॉर्ट और मिशेल ओवेन की वापसी हुई है। शॉर्ट हाल ही में चोट की वजह से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, जबकि ओवेन पिछले महीने डार्विन में कन्कशन का शिकार हो गए थे। इसके अलावा, अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी टीम में शामिल किया गया है।

स्टार्क की विदाई और भविष्य की राह…

स्टार्क का टी-20 से जाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, उनकी टेस्ट और वनडे में मौजूदगी आने वाले सालों में टीम के लिए मजबूती का काम करेगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उनका अनुभव और फिटनेस ऑस्ट्रेलिया को एशेज और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में फायदा पहुंचाएगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…
Next: उत्तर भारत में बाढ़: पंजाब में 29 मौतें, दिल्ली में यमुना उफान पर-उत्तराखंड में बंद हुए स्कूल

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.