तोते को ढूंढने वाले को मिलेंगे 10 हजार रुपए
कई बार लोगों को पालतू जानवरों या पक्षियों से इतना लगाव हो जाता है कि वे उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से सामने आया है। यहां एक शख्स अपने पालतू तोते के खोने से इतना दुखी हुआ कि उसने शहर की सड़कों पर पोस्टर लगा दिए।
अयोध्या के इस शख्स ने तोते को ढूंढने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है. पोस्टर के मुताबिक, तोते को ढूंढने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. पोस्टर में शख्स ने तोते की पूरी पहचान बताई है.

अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के नील विहार कॉलोनी में रहने वाले शैलेश कुमार पशु-पक्षी प्रेमी हैं। उसने एक तोता पाल रखा था. लेकिन कुछ दिन पहले उसका तोता पिंजरे से उड़ गया. तब शैलेश का पूरा परिवार दुखी हो गया. परिवार ने तोते को बहुत खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तब शैलेश कुमार ने अयोध्या की सड़कों पर लापता तोते के पोस्टर लगाए थे.
तोते को ढूंढने वाले को 10,000 नकद इनाम
इस पोस्टर में शैलेश ने लिखा है कि जो भी इस तोते को ढूंढेगा उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. इतना ही नहीं दीवारों पर लगे पोस्टरों में तोते की फोटो और उसके निशानों का भी जिक्र है. इसके साथ ही मालिक ने अपना फोन नंबर भी दिया है. अयोध्या में लगा यह पोस्टर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.
Missing parrot posters in ayodhya get reward 10 k
