Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Mirzapur Sweets Shop Fight: मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

Mirzapur Sweets Shop Fight: मिर्जापुर मिठाई बेचने के चक्कर में भिड़े चाचा-भतीजा, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

divya mistry May 4, 2025

Mirzapur Sweets Shop Fight: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मिठाई बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार की है, जहां दो मिठाई की दुकानें अगल-बगल स्थित हैं और दोनों दुकानदार आपस में चाचा-भतीजे हैं।

Mirzapur Sweets Shop Fight
Mirzapur Sweets Shop Fight

दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू

घटना उस वक्त हुई जब चाचा राजकुमार मोदनवाल की दुकान पर एक ग्राहक मिठाई लेने आया। बगल की दुकान में बैठे भतीजे नागेश कुमार ने ग्राहक को सस्ती मिठाई का लालच देकर अपनी दुकान की ओर बुलाना चाहा। इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

Mirzapur Sweets Shop Fight: शुभम मोदनवाल को गंभीर चोटें आईं,

देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर चलने लगे। मारपीट में राजकुमार मोदनवाल, संजय मोदनवाल और शुभम मोदनवाल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – नागेश कुमार, गया प्रसाद और विकास मोदनवाल – को गिरफ्तार कर लिया है।

Mirzapur Sweets Shop Fight: तीन लोगों को गिरफ्तार किया

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर अमरनाथ बहादुर ने बताया कि, “यह मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्ष चाचा-भतीजे हैं और ग्राहक को अपनी दुकान की ओर खींचने को लेकर झगड़ा हुआ। वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

Mirzapur Sweets Shop Fight: खुलेआम सड़क पर मारपीट

वीडियो में दोनों पक्षों को खुलेआम सड़क पर मारपीट करते देखा जा सकता है, जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Israel Airport Attack Air India Flight: तेल अवीव के एयरपोर्ट के पास मिसाइल अटैक, एयर इंडिया की प्लाइट अबू धाबी डायवर्ट
Next: Harsha Richhariya marriage proposal reply: शादी के प्रस्ताव पर हर्षा रिछारिया का तीखा जवाब,‘हिंदू शेरों को छोड़कर हमें सूअर पसंद आएंगे?’

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.