Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MINY vs TSK MLC 2025: मिचेल ने बचाए 9 रन, टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MINY vs TSK MLC 2025: मिचेल ने बचाए 9 रन, टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत…

Hema Gupta June 14, 2025

MINY vs TSK MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC) के तीसरे सीजन के दूसरे मुकाबले में टैक्सस सुपर किंग्स ने एमआई न्यूयॉर्क को 3 रन से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, डेवोन कॉनवे की फिफ्टी, एडम मिल्न की घातक गेंदबाजी और डेरिल मिचेल के आखिरी ओवर ने टैक्सस सुपर किंग्स को दिलाई रोमांचक जीत।

Read More: WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका…

कॉन्‍वे और सेवेज की फिफ्टी से टैक्सस ने खड़ा किया 185 का स्कोर…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टैक्सस सुपर किंग्स की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन डेवोन कॉनवे (66 रन, 44 गेंद) और केल्विन सेवेज (53* रन, 34 गेंद) की शानदार पारियों ने टीम को 6 विकेट पर 185 रन तक पहुंचा दिया।  कॉनवे ने 2 चौके और 5 छक्के जड़े, वहीं सेवेज ने 4 छक्कों के साथ तेजतर्रार पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 79 रन की अहम साझेदारी निभाई।

पोलार्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद रनआउट ने बदली कहानी…

काइरन पोलार्ड ने 17वें ओवर में डेरिल मिचेल को लगातार 4 गेंदों पर 3 चौंके और 1 छक्का जड़कर मैच न्यूयॉर्क की झोली में डाल दिया था। लेकिन अगली ही गेंद पर लापरवाही से रन आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मोनांक पटेल भी रन आउट हुए। यह मोड़ टैक्सस के लिए निर्णायक साबित हुआ।

Daryl Mitchell defended 9 runs in the last over😳🔥

– TSK won by 3 runs💛#MLCCricket #MLC2025 pic.twitter.com/4ukaSIPFGn

— Brevis FC (@BraveStorm17) June 14, 2025

मिचेल ने बचाए 9 रन…

न्यू यॉर्क को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन डेरिल मिचेल ने सिर्फ 5 रन देकर टैक्सस सुपर किंग्स को 3 रन की जीत दिला दी। मिचेल की सूझबूझ और सटीक यॉर्कर्स ने पिछले सीजन की चैंपियन टीम को हार का स्वाद चखाया।

What a match 😍😍😍
Daryl Mitchell 🔥🔥🔥#TSKvMINY #MLC2025 pic.twitter.com/5h0AreDPPI

— Chandan Pargi (@rxn_13) June 14, 2025

एडम मिल्न बने बॉलिंग हीरो, तीन अहम विकेट झटके…

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्न ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पावरप्ले में ही डिकॉक और अग्नि चोपड़ा जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और MI की शुरुआत बिगाड़ दी।

न्यूजीलैंड के सितारों ने बदल दिया मैच का रुख…

टैक्सस सुपर किंग्स की जीत में कीवी खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा —

1. डेवोन कॉनवे ने बल्ले से कमाल किया

2. एडम मिल्न ने शुरुआती झटके दिए

3. डेरिल मिचेल ने आखिरी ओवर में दबाव में शानदार गेंदबाजी की

MI न्यूयॉर्क की हार के मुख्य कारण…

1. टॉप ऑर्डर का फेल होना

2. दो अहम रनआउट (पोलार्ड और मोनांक)

3. आखिरी ओवर में मिचेल के खिलाफ रणनीति का अभाव

मैच का स्कोरकार्ड…

टैक्सस सुपर किंग्स: 185/6 (कॉन्‍वे 66, सेवेज 53*, ब्रेसवेल 2 विकेट)

एमआई न्यूयॉर्क: 182/8 (मोनांक 62, ब्रेसवेल 38, मिल्न 3 विकेट)

रिजल्ट: टैक्सस सुपर किंग्स 3 रन से जीता

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका…
Next: CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में विकास और प्रेम की गूंज

Related Stories

शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.