उत्तराखंड BJP ने लिया एक्शन, पार्टी से निष्कासन
BJP leader arrested : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने रविवार को बताया कि 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भगवत सिंह बोरा को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना 24 अगस्त को नमक राजस्व क्षेत्र में हुई। आरोपी नाबालिग लड़की को टॉफी देकर छेड़छाड़ करता था जब वह बकरियां चराने गई थी।

पुलिस ने बताया कि मामला 30 अगस्त को दर्ज किया गया था। आरोपियों के खिलाफ बाद में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) और बीएनएस की धारा 74 (हमला या महिला पर आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भागवत सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने नेताओं को महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लाइसेंस दे रखा है।

Minor molestation in Uttarakhand BJP leader arrested
