Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Migraine Symptoms Treatment: क्या है माइग्रेन? जानिए इसके लक्षण और उपचार…
  • Lifestyle

Migraine Symptoms Treatment: क्या है माइग्रेन? जानिए इसके लक्षण और उपचार…

Hema Gupta March 11, 2025

Migraine Symptoms Treatment: आजकल हर दूसरा अदमी माइग्रेन की बीमारी से जूझ रहा हैं। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें सर में एक तरफ या दोनों तरफ तेजी से दर्द होता है। यह एक आम समस्या है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। माइग्रेन के दौरान सिरदर्द के अलावा मतली, उल्टी, चक्कर आना, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

Read More: Cashew Health Benefits: काजू खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदें और नुकसान..

माइग्रेन को मुख्य रूप से दो प्रमुख प्रकार..

1.ऑरा के साथ माइग्रेन

इसमें सिरदर्द शुरू होने से पहले कुछ चेतावनी संकेत मिलते हैं, जैसे कि धुंधली दृष्टि, चमकदार लाइट्स दिखना, झुनझुनी महसूस होना आदि। यह न्यूरोलॉजिकल संकेत होते हैं जो आमतौर पर 10 से 30 मिनट तक रहता हैं।

2.ऑरा के बिना माइग्रेन

यह सबसे सामान्य प्रकार का माइग्रेन है, जिसमें अचानक सिरदर्द शुरू होता है और कोई चेतावनी संकेत नहीं होते। यह सिरदर्द आमतौर पर कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है।

इसके अलावा, कुछ अन्य प्रकार के माइग्रेन

1. क्रॉनिक माइग्रेन: जब माइग्रेन महीने में 15 दिन या उससे अधिक बार होता है।

2. हेमिप्लेजिक माइग्रेन: इसमें शरीर के एक तरफ़ कमजोरी महसूस होती है।

3. माइग्रेन विद ब्रेनस्टेम ऑरा: यह दुर्लभ होता है और चक्कर आना, बोलने में दिक्कत और संतुलन की समस्या उत्पन्न करता है।

माइग्रेन के कारण..

माइग्रेन के सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर (जैसे सेरोटोनिन) के असंतुलन और नसों में अस्थायी सूजन के कारण हो सकता है।

1. जीवनशैली से जुड़े कारण

– अत्यधिक तनाव
– नींद की कमी या बहुत अधिक सोना
– भोजन करने का अनियमित समय
– अधिक कैफीन या शराब का सेवन

2. आहार संबंधी कारण

– चॉकलेट, कैफीन, रेड वाइन, प्रोसेस्ड फूड और चीज़
– बहुत अधिक नमक या मसालेदार भोजन
– उपवास या भोजन छोड़ना

3. पर्यावरणीय कारण

– तेज़ रोशनी, बहुत तेज़ आवाज़
– मौसम में बदलाव
– बहुत अधिक स्क्रीन टाइम (मोबाइल, लैपटॉप)

4. हार्मोनल बदलाव

– महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति के दौरान – हार्मोनल बदलाव
– गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन

माइग्रेन के लक्षण…

माइग्रेन के लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं…

1. सिरदर्द

सिर के एक तरफ या दोनों तरफ़ तेज दर्द होता है, दर्द धीरे-धीरे बढ़ता ही जाता है और धड़कन जैसा महसूस होता है। शारीरिक गतिविधि करने पर दर्द बढ़ जाता है।

2. संवेदी समस्याएं

रोशनी और शोर के प्रति संवेदनशीलता, आंखों के सामने चमकदार लाइट्स दिखने से समस्या महसूस होती है। धुंधली दृष्टि या अंधेरा छा जाता हैं।

3. शरीरिक लक्षण

माइग्रेन में जी मचलाना या उल्टी आना और थकान, कमजोरी महसूस होना। ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है।

नेचुरोपैथ टिप्स से करें माइग्रेन की समस्या हल

1. समय से भोजन करें..

समय से खाने का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से पैष्टिक आहार लेने से पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है, रोज़ाना हेल्दी मील लेने से शरीर को उचित मात्रा में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर की प्रापित होती है। इससे शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है।

2. शरीर को हाइड्रेट रखें..

शरीर में पानी की कमी निर्जलीकरण को बढ़ा देती है, जो माइग्रेन को ट्रिगर करता है। ऐसे में दिनभर में पानी भरपूर मात्रा में पीएं।

3. पूरी नींद लें…

देर तक काम करने और अधिकतर समय कंप्यूटर और लाइट के सामने बिताने से ब्लू लाइट एक्सपोज़र बढ़ने लगता है, जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित होती है। साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ने लगता है। माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में 8 घंटे की नींद जरुर लेना चाहिए। ब्रेन को रिलैकस रखने के लिए मेडिटेशन भी करें।

4. तनाव से दूर रहें..

80 फीसदी माइग्रेन हमारी चिंताओ और तनाव की वजह से होता है। ऐसे में तनाव दूर करने के लिए दिनभर खुद को किसी न किसी काम में एगेंज कर लें। इसके अलावा मसाज, प्राणायाम, काउंसलिंग और संगीत की मदद ली जा सकती है। इससे ब्रेन रिलैक्स हो जाता है और दर्द कम होने लगता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hrithik Injury War 2 shooting: फिल्म “वॉर-2” की शूटिंग के दौरान ऋतिक हुए घायल..
Next: Kartik Katrina Dance Video: कार्तिक ने सिखाया कैटरीना को डांस…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.