MI vs RCB WPL 2025 7th Match: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत हासिल की। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का 5वॉ मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे, वहीं जबाव में मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
यास्तिका भाटिया 8 रन, हेले मैथ्यूज 15 रन, नेट साइवर-ब्रंट 42 रन, हरमनप्रीत कौर 50 रन, अमेलिया केर 2 रन, सजीवन सजना 0 रन, जी कमलिनी नाबाद 11 रन और अमनजोत कौर नाबाद 34 रन, मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 19.5 ओवर में 170 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की उम्दा पारी खेली। इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों पर आठ चौका और एक छक्का लगाई। हरमनप्रीत कौर के अलावा अमनजोत कौर ने नाबाद 34 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भू्मिका निभाई।
आरसीबी की ओर से किम गार्थ 2 विकेट, जॉर्जिया वेयरहैम 3 विकेट, एकता बिष्ट 1 विकेट झटके।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी
स्मृति मंधाना 26 रन, डेनिएल व्याट-हॉज 9 रन, एलिस पेरी 81 रन, राघवी बिस्ट 1 रन, ऋचा घोष 28 रन, कनिका आहूजा 3 रन, जॉर्जिया वेयरहैम 6 रन, किम गार्थ 8 रन और एकता बिष्ट नाबाद 2 रन, आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस धुआंधार पारी के दौरान एलिस पेरी ने 43 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए। एलिस पेरी के अलावा ऋचा घोष ने 28 रन बटोरे।

मुंबई इंडियंस की ओर से अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। अमनजोत कौर के अलावा शबनिम इस्माइल, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता ने एक-एक विकेट लिए।
MI vs RCB WPL 2025 7th Match: दोनों टीमों का पिछले मैच में प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
डिफेंडिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले दोनों मैचो में शानदार जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ था, जिसमें दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु को 142 रन का टारगेट दिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत हासिल की थी।

इसके पहले आरसीबी का मुकाबला गुजरात जायंट्स से हुआ था। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18.3 ओवर में 202 रन का टारगेट हासिल कर जीत अपने नाम की थी।
मुंबई इंडियंस
मुंबई की बात करे तो पिछला मैच मुंबई का गुजरात जायंट्स के साथ हुआ था। जिसमें मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत हासिल कर लिया था। इससे पहले मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ था, जिसमें दिल्ली ने 165 का टारगेट हासिल कर मुंबई को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी और मुंबई इंडियंस को करारी हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं आज के मुकाबले में मुंबई जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। आज का मैच बेहद ही रोमांच से भरा होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा की मुंबई जितती है या इस बार भी हार का सामना करती है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
नादिन डी क्लार्क
संस्कृति गुप्ता
साइका इशाक
शबनीम इस्माइल
जिन्तिमनी कलिता
जी कमलिनी
अमनदीप कौर
अमनजोत कौर
सत्यमूर्ति कीर्तन
अमेलिया केर
अक्षिता माहेश्वरी
हेले मैथ्यूज
सजीवन सजना
नट साइवर-ब्रंट
पारुनिका सिसौदिया
क्लो ट्राईटन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान)
कनिका आहूजा
एकता बिष्ट
चार्ली डीन
किम गार्थ
ऋचा घोष
हीदर ग्राहम
वीजे जोशिता
सब्बिनेनी मेघना
नुजहत परवीन
जाग्रवी पवार
एलिसे पेरी
राघवी बिस्ट
स्नेह राणा
प्रेमा रावत
रेणुका सिंह,
जॉर्जिया वेयरहम
डैनी व्याट-हॉज।
