
RCB Vs MI
MI vs RCB WPL 2025 7th Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का 5वॉ मुकाबला 18 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 से शुरु होगा।
MI vs RCB WPL 2025 7th Match: दोनों टीमों का पिछले मैच में प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
डिफेंडिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले दोनों मैचो में शानदार जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ था, जिसमें दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु को 142 रन का टारगेट दिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत हासिल की थी।
इसके पहले आरसीबी का मुकाबला गुजरात जायंट्स से हुआ था। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18.3 ओवर में 202 रन का टारगेट हासिल कर जीत अपने नाम की थी।
मुंबई इंडियंस
मुंबई की बात करे तो पिछला मैच मुंबई का गुजरात जायंट्स के साथ हुआ था। जिसमें मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत हासिल कर लिया था। इससे पहले मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ था, जिसमें दिल्ली ने 165 का टारगेट हासिल कर मुंबई को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी और मुंबई इंडियंस को करारी हार झेलनी पड़ी थी।
वहीं आज के मुकाबले में मुंबई जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। आज का मैच बेहद ही रोमांच से भरा होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा की मुंबई जितती है या इस बार भी हार का सामना करती है।
जानिए कहां देख सकते हैं मैच
महिला प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला और मुंबई इंडियंस महिला के बीच सातवें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
नादिन डी क्लार्क
संस्कृति गुप्ता
साइका इशाक
शबनीम इस्माइल
जिन्तिमनी कलिता
जी कमलिनी
अमनदीप कौर
अमनजोत कौर
सत्यमूर्ति कीर्तन
अमेलिया केर
अक्षिता माहेश्वरी
हेले मैथ्यूज
सजीवन सजना
नट साइवर-ब्रंट
पारुनिका सिसौदिया
क्लो ट्राईटन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान)
कनिका आहूजा
एकता बिष्ट
चार्ली डीन
किम गार्थ
ऋचा घोष
हीदर ग्राहम
वीजे जोशिता
सब्बिनेनी मेघना
नुजहत परवीन
जाग्रवी पवार
एलिसे पेरी
राघवी बिस्ट
स्नेह राणा
प्रेमा रावत
रेणुका सिंह,
जॉर्जिया वेयरहम
डैनी व्याट-हॉज।