Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MI vs RCB WPL 1st Match: डी क्लर्क के बल्ले ने दिखाया कमाल, RCB ने जीत के साथ की WPL की शुरुआत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MI vs RCB WPL 1st Match: डी क्लर्क के बल्ले ने दिखाया कमाल, RCB ने जीत के साथ की WPL की शुरुआत!

Hema Gupta January 10, 2026

MI vs RCB WPL 1st Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर WPL में जीत से शुरुआत की। यह मैच DY पाटील स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

इस टारगेट को हासिल करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का जीतना मुश्किल था, क्योकि आखिर में 4 गेंद बची थी, और टीम को 18 रन की जरुरत थी, ऐसे में नदीन डी क्लर्क देवदूत बनी और आखिर की 4 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

𝗧𝗔𝗞𝗘. 𝗔. 𝗕𝗢𝗪, Nadine de Klerk! 🙇‍♀️

🎥 She clinches a famous victory for @RCBTweets in the #TATAWPL 2026 opener ❤️

Scorecard ▶️ https://t.co/IWU1URl1fr#KhelEmotionKa | #MIvRCB pic.twitter.com/5a9kjYJc2b

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026

बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही

टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम से ग्रेस हैरिस ने 12 गेंद में 25 रन बनाए, टीम की कैप्टन स्मृति महज 18 रन बनाकर ही आउट हो गईं। डी हेमलता ने 7 रन, ऋचा घोष 6, अरुंधति 20 रन, राधा यादव 1 रन बनाए, वहीं नदीन डी क्लर्क ने 44 गेंद में 63 रन बनाकर नबाद रहीं, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए, जब पूरी टीम बिखरने लगी तो क्लर्क ने आकर पारी संभाली और टीम को जीत दिलाने में डी क्लर्क ने अहम हिस्सेदारी निभाई।

मुंबई से हरमनप्रीत का नहीं चला बल्ला

कप्तान हरमनप्रीत कौर का पहले मैच में बल्ला नहीं चल पाया। कप्तान कौर 20 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें नदीन डी क्लर्क ने विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। G कमलिनी 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे पहले नैट सिवर-ब्रंट और अमीलिया केर सिर्फ 4-4 रन बना बना सकी। एस सजना 45 रन और निकोला कैरी 40 रन बनाए दोनों ने 80 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया।

इस मैच में विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली 5 भारतीय खिलाड़ी खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर MI की कप्तान है वहीं स्मृति मंधाना पर RCB की जिम्मेदारी है। विकेटकीपर ऋचा घोष, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी भी खेल रही हैं।

हनी सिंह और जैकलिन का परफॉर्मेंस

बता दे कि, मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी स्टेडियम में मौजूद रहीं।

WPL MI vs RCB की प्लेइंग-11

RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, प्रेमा रावत, लेंसी स्मिथ, लौरेन बेल।

MI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: Today WPL Match Live: WPL का पहला डबल हेडर आज! सुबह से समय तक चलेगा मैच…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.