Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • MI Vs RCB Toss: रोहित- बुमराह की वापसी, क्या इनके सामने चलेगा किंग कोहली बल्ला…
  • देश-विदेश

MI Vs RCB Toss: रोहित- बुमराह की वापसी, क्या इनके सामने चलेगा किंग कोहली बल्ला…

Hema Gupta April 7, 2025

MI Vs RCB Toss: IPL 2025 के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जा रहा है,  यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा हैं। जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

Read More:GT vs SRH Siraj and Gill: लगातार चौथी बार हारी हैदराबाद, सिराज का बरसा कहर

आपको बता दें कि, मुंबई टीम के लिए खुशखबरी स्टार प्लेयर बुमराह की टीम में वापसी हो चुकी हैं। रोहित शर्मा भी अब फिट हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पांडे ब्रादर्स दिखेंगें आमने सामने..

 

MI vs RCB Today Match: मुंबई टीम के लिए खुशखबरी..

जानकारी के अनुसार, मुंबई टीम में बुमराह की वापसी हो चुकी है और वो आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हो रहे मैच में नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि- ‘हां, वो उपलब्ध हैं। वो प्रैक्टिस कर रहे हैं, इसलिए सोमवार के मैच में खेलने के लिए तैयार होंगे’। वहीं एक वीडियों भी सामने आया है, जिसमें बुमराह की वापसी से टीम में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

बुमराह जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लग गई थी जिसकी वजह से वो काफी समय से मैच से बाहर थे, चोट की वजह से ही पिछले महीने खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो शामिल नहीं हो पाए थे।

 

बुमराह की वापसी ने RCB की मुश्किले बढ़ा सकती हैं, बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.30 रन प्रति ओवर है। वो 2 बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट ले चुके हैं।

MI vs RCB Today Match: रोहित शर्मा की वापसी…

मुंबई का मुकाबला जब लखनऊ से हुआ था, तब रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए थे, दरअसल उन्हें मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल पाएं थे। वह प्रेक्टिस करते देखे गए थे और

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन..

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें महज एक ही मैच में जीत मिली और बाकी 3 मैचों में करारी हार झेलनी पड़ी। टीम अंक तालिका में इस समय 8वें नंबर पर है।

IPL 2025 Schedule rcb

वहीं आरसीबी की बात करें तो, वो अब तक 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें से शुरुआती 2 मैचों में शानदार जीत मिली तो वहीं अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी में गुजरात टीम के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। हालांकि टीम इस वक्त अंक तालिका में नंबर 2 पर मौजूद है लेकिन अगर ये मैच हारी तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

IPL हेड टू हेड..

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच 33 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 19 मैचों में मुंबई का परचम लहराया तो वहीं 14 मैचों में RCB ने बाजी मारी इस हिसाब से मुंबई टीम का पलड़ा भारी है।

RCB का अनोखा फैंस..

कोहली और RCB टीम के फैंस की लोयलिटी की बात तो सुनी ही होगी, फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। और ऐसे में एक फैन ने अपनी हेयर कट ऐसे करवाई है, कि उसमें ‘RCB 18 विराट’ लिखा हुआ नजर आ रहा है।

 

MI vs RCB Today Match: IPL संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस

रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुतुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MS Dhoni Dream Team Players: माही ने चुनी ड्रीम टीम, नहीं लिया विराट और रोहित का नाम..
Next: विकास की दौड़ में तेजी से आगे निकला मध्य प्रदेशः डॉ. मोहन यादव 

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.