MI vs LSG Shardul Thakur: मुंबई ने पहले बैटिंग करके लखनऊ को 216 रन का टारगेट दिया। MI ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। रायन रिकेलटन और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। IPL 2025 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया।
Job half done, now time to defend 215 with all our might 💪🔥@ril_foundation | #ESADay #EducationAndSportsForAll #MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #MIvLSG pic.twitter.com/wYUpQs52Kk
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2025
सूर्यकुमार यादव ने 54, हार्दिक पंड्या 5, तिलक वर्मा 6, विल जैक्स 29, रायन रिकेलटन 58 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की तरफ से मयंक यादव, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट झटका।
SKY की तीसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। सूर्या की यह IPL की 27वीं और इस सीजन की तीसरी फिफ्टी है।
IPL 2025 सीजन में मुंबई और लखनऊ के मैच में शार्दूल ठाकुर की जगह मयंक यादव को मौका दिया गया। पिछले साल से चोट के चलते मयंक क्रिकेट से दूर चल रहे थे और अब मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मयंक की वापसी हुई है। लेकिन लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को बड़ा झटका लगा।
Read More: MI vs LSG Today Match: लखनऊ में खतरनाक खिलाड़ी की वापसी, मुंबई के लिए पहले नंबर पर पहुंचने का मौका
MI vs LSG Shardul Thakur: मयंक यादव की वापसी
LSG के मैंनेजमेंट ने शार्दुल ठाकुर को मोहसिन खान की जगह शामिल किया था। इसके बाद शार्दुल ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 9 मैचों में 12 विकेट झटके। लेकिन इसके बावजूद भी मुंबई के खिलाफ मैच में जब उनको जगह नहीं मिली तो सवाल खड़े होने लगे कि आखिर शार्दुल ठाकुर को क्यों बाहर रखा गया।
आला रे आला, मयंक आला 🔥 pic.twitter.com/T8sQ9uSG8r
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 27, 2025
लॉर्ड को नहीं मिला मौका
बता दे कि शार्दुल ठाकुर के बाहर होने की सबसे बड़ी वजह मयंक यादव की वापसी बनी। IPL में 150 से ज्यादा रफ्तार वाली गेंदों से नाम बनाने वाले मयंक यादव को जब टीम में शामिल करना था तो लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत ने शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया. जबकि आवेश खान टीम में बने हुए हैं। अब शार्दुल को आगे मैच में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं ये भी देखना होगा।
