Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MI vs GG WPL 2026: WPL में मुंबई के हाथों गुजरात को मिली पहली हार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MI vs GG WPL 2026: WPL में मुंबई के हाथों गुजरात को मिली पहली हार!

Hema Gupta January 14, 2026

MI vs GG WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 6वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हराया। यह मैच 13 जनवरी मंगलवार को डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला गया जहां मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

गुजरात को मिली करारी शिकस्त

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स को लगातार 2 मैच में जीत दर्ज करने के बाद डिफेंडिंग टीम मुंबई के हाथों पहली हार मिली। गुजरात ने शुरुआती 2 मुकाबलों में में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले और उसे पहले मैच में RCB टीम से हार का सामना करना पड़ा वहीं 2 मैच में दिल्ली और गुजरात के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।

अर्धशतक नहीं लगा पाईं कोई प्लेयर

गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी ने 33 रन, सोफी दिवाइन ने 8 रन, कनिका आहूजा ने 18 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्का शामिल है। एश्ले गार्डनर 20 रन, जॉर्जिया वेयरहम ने 33 गेंद में 43 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्का शामिल रहें। अयुषी सोनी 14 गेंद में 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। वो WPL में रिटायर्ड हर्ट होने वाली पहली खिलाड़ी है।

71* off just 43 deliveries in @mipaltan‘s highest successful #TATAWPL chase 💙

Captain Harmanpreet Kaur is the Player of the Match 😎

Scorecard ▶️ https://t.co/Dxufu4Pisz#KhelEmotionKa | #MIvGG pic.twitter.com/ICEYjDZqzJ

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 13, 2026

मुंबई का जलवा बरकरार, कप्तान की शानदार फिफ्टी

टीम से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी लगाई, इसी के साथ उन्होंने 43 गेंद में 71 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल है। टीम से अमनजोत कौर ने 40 रन, निकोला कैरी ने 38 और हैली मैथ्यूज ने 22 रन, जी कमलिनी ने 13 रन बनाए। टीम की जीत में कप्तान ने अहम भूमिका निभाई।

Just WOW 🤩

Harmanpreet Kaur has lofted that with ease! 💥

Updates ▶️ https://t.co/Dxufu4Pisz#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvGG pic.twitter.com/iK6HLFyYos

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 13, 2026

गुजरात टीम से रेणुका ठाकुर, काशवी गौतम और सोफी डिवाइन ने 1-1 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), हैली मैथ्यूज, अमीलिया कर, निकोला कैरी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ।

गुजरात जायंट्स

एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी,जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: कुबेरेश्वर धाम कथा: कुबेरेश्वर धाम में इस बार कथा में नहीं मिलेगा रुद्राक्ष

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.