MI vs GG WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का 19 वॉ मुकाबला 10 मार्च सोमवार यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
Read More: IND vs NZ CT 2025 Final Result: भारत न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की..
MI vs GG WPL 2025:WPL 2025 में दोनों का प्रदर्शन..
गुजरात जायंट्स की टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने भी 6 मैच खेले हैं। टीम को 4 मुकाबले में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।

MI vs GG WPL 2025: 18 फरवरी को हुआ था दोनों के बीच पहला मैच..
दोनों टीमें WPL 2025 में पहले 18 फरवरी को भिड़ चुकी हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। वहीं गुजरात जायंट्स बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सिवर-ब्रंट ने 39 गेंद में 11 चौके के साथ 57 रन की शानदार पारी के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

टीम ने प्लेइंग-11 में किए 2 बदलाव
मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
हेली मैथ्यूज
नैट सिवर-ब्रंट
अमीलिया केर
जी कमलिनी
सजीवन साजना
अमनजोत कौर
संस्कृति गुप्ता
शबनिम इस्माइल
पारुणिका सिसोदिया।
गुजरात जायंट्स टीम
एश्ले गार्डनर (कप्तान)
लौरा वोल्वार्ट
बेथ मूनी (विकेटकीपर)
दयालन हेमलता
डिएंड्रा डॉटिन
हरलीन देओल
सिमरन शेख
तनुजा कंवर
सयाली साटघरे
काशवी गौतम
प्रिया मिश्रा।
