
gg vs mi
MI vs GG WPL 2025 5th Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का 5वॉ मुकाबला 18 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 से शुरु होगा।
MI vs GG WPL 2025 5th Match: दोनों टीमों का पिछले मैच में प्रदर्शन
गुजरात जायंट्स
गुजरात जायंट्स का पिछला मैच यूपी वॉरीयर्स से था जिसमें यूपी ने गुजरात जायंट्स को 144 रन का टारगेट दिया था। जिसे गुजरात जायंट्स ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन के साथ 28 गेंद में फिफ्टी पूरी कर 32 गेंद में 52 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस
वहीं मुंबई की बात करे तो पिछला मैच मुंबई का दिल्ली कैपिटल्स के साथ था जिसमें मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 164रन बनाए थे परंतु दिल्ली ने 165 का टारगेट हासिल कर मुंबई को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी और मुंबई इंडियंस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं आज के मुकाबले में मुंबई जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। आज का मैच बेहद ही रोमांच से भरा होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा की मुंबई जितती है या इस बार भी हार का सामना करती है।
डब्ल्यूपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान),
हेले मैथ्यूज,
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर),
नेट साइवर-ब्रंट,
अमेलिया केर,
अमनजोत कौर,
सजीवन सजना,
शबनीम इस्माइल,
कीर्तन बालाकृष्णन,
सैका इशाक,
जिंतिमनी कलिता,
क्लो ट्रायॉन,
पारुनिका सिसौदिया,
अमनदीप कौर,
जी कमलिनी,
संस्कृति गुप्ता,
अक्षिता माहेश्वरी,
नादिन डी क्लार्क।
डब्ल्यूपीएल 2025 में गुजरात जायंट्स टीम
एश्ले गार्डनर (कप्तान),
लौरा वोल्वार्ड्ट,
बेथ मूनी (विकेटकीपर),
हरलीन देओल,
डींड्रा डोटिन,
दयालन हेमलता,
सिमरन शेख,
मेघना सिंह,
सयाली सतघरे,
तनुजा कंवर,
प्रिया मिश्रा,
काशवी गौतम,
मन्नत कश्यप,
शबनम एमडी शकील,
प्रकाशिका नाइक,
भारती फुलमाली,
फोबे लिचफील्ड,
डेनिएल गिब्सन।