
mi vs gg
MI vs GG WPL 2025 5th Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का 5वॉ मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। वहीं गुजरात जायंट्स बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 121 रन का टारगेट दिया।
गुजरात जायंट्स की शुरुआत खराब
गुजरात से लौरा वोल्वार्ट और बेथ मूनी ओपनिंग करने उतरीं। बेथ मूनी 3 गेंद में 1 रन, दयालन हेमलता 11गेंद में 9 रन, एश्ले 10 गेंद में 10 रन, लौरा वोल्वार्ट 7 गेंद में 4 रन, डिएंड्रा डॉटिन 6 गेंद में 7 रन, काशवी गौतम 15 गेंद में 20 रन 2 चौके 1 छक्का शामिल, सिमरन शेख 8 गेंद में 3 रन, हरलीन देओल 31 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गई।
तनुजा कंवर 12 गेंद में 13 रन वहीं प्रिया मिश्रा 7 गेंद 2 रन बनाकर रन आउट हो गई और सयाली साटघरे 11 गेंद में 13 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। वहीं मुंबई टीम से हेली मैथ्यूज ने 3 और नैटली सिवर ब्रंट ने 2 विकेट लिए। अमीलिया केर, अमनजोत कौर और शबनिम इस्माइल को 1-1 विकेट मिला।
WPL में अब तक गुजरात के खिलाफ मुंबई ने 4 मैच जीते
WPL में MI और GG के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें सभी 4 मैच मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 में दो और 2024 में दो मुकाबले खेले गए। साथ ही मुंबई ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था।
दोनों टीमों का पिछले मैच में प्रदर्शन
गुजरात जायंट्स
गुजरात जायंट्स का पिछला मैच यूपी वॉरीयर्स से था जिसमें यूपी ने गुजरात जायंट्स को 144 रन का टारगेट दिया था।
जिसे गुजरात जायंट्स ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की थी।
गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन के साथ 28 गेंद में फिफ्टी पूरी कर 32 गेंद में 52 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस
वहीं मुंबई की बात करे तो पिछला मैच मुंबई का दिल्ली कैपिटल्स के साथ था, जिसमें मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 164रन बनाए थे, परंतु दिल्ली ने 165 का टारगेट हासिल कर मुंबई को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं आज के मुकाबले में मुंबई जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। आज का मैच बेहद ही रोमांच से भरा होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा की मुंबई जितती है या इस बार भी हार का सामना करती है।
टीम ने प्लेइंग-11 में किए 2 बदलाव
मुंबई टीम ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। जी कमलिनी और पारुणिका सिसोदिया को शामिल किया गया। साईका इशाक और जिंतिमनी कलिता को बाहर कियागया। वहीं गुजरात ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किए।
डब्ल्यूपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान),यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, जी कमलिनी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और पारुणिका सिसोदिया।
डब्ल्यूपीएल 2025 में गुजरात जायंट्स टीम
एश्ले गार्डनर (कप्तान), लौरा वोल्वार्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली साटघरे, काशवी गौतम और प्रिया मिश्रा।
watch now –New Delhi Railway Station Stampede: हादसा या गलती ?