MI vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने – सामने होंगी। यह मैच 20 जनवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
MI vs DC WPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब तक मुंबई टीम ने 5 मैच खेले, जिसमें से 2 में जीत मिली तो वहीं 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम 4 अंक से पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक WPL 2026 में 4 मैच खेले, जिसमें से 1 मैच जीता, वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है।

MI vs DC WPL 2026: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 5 मैचों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने को 4 मैचों में जीत मिली।
कहां देख सकते हैं मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग का मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस
जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ।
दिल्ली कैपिटल्स
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), मैरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
Also Read – Saina Nehwal Retires Badminton: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने किया संन्यास ऐलान!
