Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ‘मनरेगा’ का नाम बदला, जानिए कैसे करें आवेदन?
  • Top Story
  • देश-विदेश

‘मनरेगा’ का नाम बदला, जानिए कैसे करें आवेदन?

himani Shrotiya December 13, 2025
MGNREGA name change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने मनरेगा यानी महात्‍मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल दिया है। अब मनरेगा का नाम पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी (PBNREGA) योजना होगा। साथ ही 100 दिन की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन करने का फैसला लिया गया।

दिनों की संख्या बढ़ाई

अब ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कम से कम 100 दिन की बजाय 125 दिन का काम मिलेगा। संसद में पेश होने के बाद ये अहम बदलाव लागू हो जाएंगे। मनरेगा सरकार की एक खास स्कीम है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में परिवारों की रोजी-रोटी की सुरक्षा बढ़ाना है। इस योजना के तहत हर उस परिवार को एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 100 दिनों की गारंटी वाली मजदूरी वाला काम दिया जाता है। इसे 2005 में लागू किया गया था।

'मनरेगा' का नाम बदला

प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम बदलने का कारण समझ नहीं आया। जब किसी योजना का नाम बदला जाता है तो सरकार के संसाधन फिर से इस पर खर्च होते हैं। ऑफिस से लेकर स्टेशनरी तक, सब कुछ का नाम बदलना पड़ता है। यह एक बड़ी, महंगी प्रक्रिया है।

वहीं इसको लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा –

कांग्रेस की स्कीमों का नाम बदलकर उनको अपना बना लेने की मोदी जी की यह लत पुरानी है। यही किया है उन्होंने 11 साल, UPA की स्कीमों का नाम बदल अपना ठप्पा लगा कर पब्लिसिटी करना।

नरेंद्र मोदी ने आज Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act MGNREGA का नाम बदल कर पूज्य बापू ग्रामीण रोज़गार स्कीम रखा

इसी मनरेगा को मोदी कांग्रेस की विफलताओं का पुलिंदा बताते थे लेकिन असलियत यह है कि यही मनरेगा ग्रामीण भारत के लिए संजीवनी साबित हुआ

पर कांग्रेस… pic.twitter.com/zhsI0AqiUx

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 12, 2025

MGNREGA name change: कौन कर सकता है आवेदन?

कहा जा रहा है कि इसमें आवेदन करने का तरीका पहले जैसा ही आसान होगा। उसके लिए आवेदन कैसे करें, कौन आवेदन कर सकता है, इसके फायदे क्‍या-क्‍या हैं?

यह योजना उन लोगों के लिए है जो बेरोजगार है, और मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाना चाहते हैं। इसमें किसी भी गरीब परिवार के सभी वयस्क सदस्य आवेदन कर सकते हैं।  

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जॉब कार्ड होना जरूरी है, जो कि ग्राम पंचायत में रजिस्‍ट्रेशन करवाकर बनवाया जा सकता है।

पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी

कौन-से दस्तावेज जरूरी

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जॉब कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

कैसे करें आवेदन?

  • इस योजना के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन भी। पहले ऑफलाइन आवेदन के लिए स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका जान लीजिए।
  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत में आवेदन करना होता है। 
  • आवेदक को परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम, उनकी उम्र और पता दर्ज करवाना होता है।
  • कम पढ़े-लिखे लोग मौखिक रूप से आवेदन कर सकते हैं, जिसे बाद में फॉर्म या सादे कागज पर जमा करवाया जाता है। 
  • इसके बाद पंचायत आपके आवेदन की जांच करता है।
  • आवेदन सही हुआ तो 15 दिनों के अंदर आपके लिए जॉब कार्ड जारी किया जाता है।

MGNREGA name change: ऑनलाइन आवेदन 

  • मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Job Card Registration’ या ‘Apply for Job Card’ के ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • न्‍यू रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें। 
  •  जरूरी डिटेल भरते हुए आवेदन करें। 
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर Submit पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। 

इसके बाद ग्राम पंचायत आपके आवेदन की जांच करेगी, और आवेदन स्वीकार होने के 15 दिनों के अंदर जॉब कार्ड जारी किया जाएगा। जॉब कार्ड जारी होने पर यहां Download का ऑपशन आएगा, जिसे Download कर लें।

6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, जानें कौन-कौनसे राज्य शामिल?

SIR deadline extension states: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में मतदाता सूची में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन की समय सीमा बढ़ा दी है। इनमें उत्तरप्रदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान शामिल हैं।

6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा

आखरी समय सीमा 11 दिसंबर थी। जिसे बढ़ाकर 19 दिसंबर किया गया है। वहीं UP  में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की नई तारीख 26 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर होगी।इससे पहले चुनाव आयोग ने केरल के लिए आखिरी तारीख 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी। पूरी खबर..

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: लुटेरी दूल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा: चार शादियां और 44 लाख की ठगी
Next: Bigg Boss 19 success party में एक- साथ एंज्वाय करते दिखे सभी कंटेस्टेंट, वीडियो हो रहा वायरल…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.