Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Methi Benefits For Hair: भारतीय रसोई का यह मसाला बालो की समस्याओं के लिए रामवाण!
  • Lifestyle

Methi Benefits For Hair: भारतीय रसोई का यह मसाला बालो की समस्याओं के लिए रामवाण!

Hema Gupta July 18, 2025

Methi Benefits For Hair: भारतीय रसोई में मेथी का इस्तेमाल मसाले के रुप में किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ मसाले के रुप में ही नहीं बल्कि इसका उपयोग औषधी के रुप में भी कर सकते हैं। इसका उपयोग बालों की समस्याओं को खत्म करने के लिए भी कर सकते हैं। यह बालो का झड़ना रोकने से लेकर बालों की ग्रोथ तक सभी के लिए काफी मददगार हो सकती है।

इस में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व…

मेथी में प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड, लेसिथिन और कई आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण देने का काम करते हैं।

बालों को बनाए मजबूत…

मेथी में मौजूद उच्च मात्रा में प्रोटीन और आयरन बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। ये तत्व बालों की टूट-फूट को रोकते हैं और बालों के गिरने की समस्या को नियंत्रित करते हैं। यदि आपके बाल अक्सर कमजोर होकर टूटते हैं या ब्रश करते वक्त ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो मेथी का नियमित उपयोग इन समस्याओं को दूर कर सकता है।

रूसी से छुटकारा पाने का प्राकृतिक तरीका…

रूसी यानी डैंड्रफ, बालों की सबसे आम समस्याओं में से एक है। मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने से स्कैल्प साफ रहता है और खुजली व जलन से राहत मिलती है।

बालों को गहराई से दें पोषण…

मेथी में मौजूद विटामिन B3, विटामिन C, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स बालों को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। ये पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को तेज करने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार और मुलायम भी बनाते हैं।

बालों की ग्रोथ में मददगार..

मेथी में पाया जाने वाला लेसिथिन नामक तत्व बालों के रोमछिद्रों (Hair Follicles) को सक्रिय करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। यह स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ में तेजी आती है।

बालों को बनाए मुलायम और चमकदार…

यदि आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो मेथी का नियमित उपयोग उन्हें मुलायम, रेशमी और चमकदार बना सकता है। लेसिथिन की उपस्थिति बालों को डीप कंडीशनिंग प्रदान करती है, जिससे वे और अधिक स्वस्थ और आकर्षक दिखते हैं।

मेथी को बालों में लगाने के आसान और प्रभावी तरीके…

1. 1 चम्मच मेथी के दाने रातभर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर बालों में धीरे-धीरे डालें और हल्के हाथों से मालिश करें। 30 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

फायदा: यह बालों को झड़ने से रोकता है और स्कैल्प को ठंडक देता है।

2. मेथी का पेस्ट – भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सीधे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

फायदा: बालों को गहराई से पोषण देता है और जड़ों को मजबूत करता है।

3. मेथी और दही का हेयर मास्क – 2 चम्मच मेथी पेस्ट में 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं। 30 मिनट के बाद धो लें।

फायदा: यह डैंड्रफ को खत्म करता है और बालों को मुलायम बनाता है।

4. मेथी और नारियल तेल – नारियल तेल में 1 चम्मच मेथी के दाने डालकर हल्का गर्म करें। तेल ठंडा होने पर इसे छानकर बालों की जड़ों में मालिश करें। रातभर छोड़कर अगली सुबह शैम्पू करें।

फायदा: स्कैल्प को पोषण और बालों को प्राकृतिक मजबूती देता है।

सावधानी भी जरूरी…

1. मेथी बालों के लिए तो फायदेमंद है लेकिन हर त्वचा और स्कैल्प की प्रकृति अलग होती है। इसलिए:

2. उपयोग से पहले एक बार Patch Test जरूर करें।

3. यदि खुजली, जलन या एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया हो, तो इसका उपयोग तुरंत बंद करें।

4. अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प पर सूखापन हो सकता है, इसलिए सप्ताह में 2 बार पर्याप्त है।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ENG vs IND Women ODI: प्रतीका रावल पर बर्ताव के चलते ICC का जुर्माना, इंग्लैंड टीम को भी मिली सजा!
Next: CM yogi Muharram processions: यूपी के मुखिया का बयान… मुहर्रम के जुलूसों को लेकर उठाए सवाल,कांवड यात्रा को बताया एकता का प्रतीक

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.