Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

himani Shrotiya December 13, 2025
Messi Fans Outrage: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए। उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के लुईस सुआरेज भी हैं। GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान सभी प्लेयर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां वे फैंस से मिले। लेकिन करीब 22 मिनट  में ही निकल गए। 
कार्यक्रम के मेन ऑर्गेनाइजर Satadru Dutta को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही फैंस को आश्वासन दिया गया है कि उनके टिकट के पैसों को रिफंड किया जाएगा।

फैंस हुए नाराज

मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस स्टेडियम में आए थे, लेकिम उनके जल्दी निकल जाने से नाराज होकर फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं, और स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। जिसके वीडियो भी सामने आए है। हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा।

फैंस ने तोड़ी कुर्सियां
फैंस ने तोड़ी कुर्सियां

नहीं दिखे मेसी तो तोड़ी कुर्सियां

मेसी रात करीब 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे। सुबह शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां नेताओं, पूर्व फुटबॉलर्स, कोच और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। इससे स्टेडियम में मौजूद भीड़ को मेसी नजर नहीं आए। स्टेडियम में कई लोग 12 हजार टिकट लेकर आए थे। कुर्सी पर बैठे दर्शकों को मेसी को देखने का मौका ही नहीं मिल पाया। फैंस बुरी तरह से नाराज हुए और कुछ तो इतना भड़क गए कि सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान तक पहुंच गए।

फैंस बुरी तरह से नाराज हुए
फैंस बुरी तरह से नाराज हुए

Messi Fans Outrage: 12 हजार का टिकट बर्बाद

फैंस ने अर्जेंटीना के स्टार को देखने के लिए 4,500 से 12,000 तक के टिकट खरीदे थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल CV आनंद बोस ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम की व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल से कई फुटबॉल फैंस ने उनसे शिकायत की कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक नहीं देख सके जबकि टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा थीं। 

बोस ने सवाल उठाया कि आम लोगों की भावनाओं की कीमत पर किसी व्यक्ति को पैसे कमाने की अनुमति क्यों दी गई।

ममता ने मांगी माफी

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लियोनल मेसी और सभी फैंस से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी है। ममता ने कहा कि कोलकाता में मेसी के इवेंट में मिसमैनेजमेंट देखकर झटका लगा, घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस घटनाके लिए वे माफी मांगती हैं।

Read More: Lionel Messi India Visit: 14 साल बाद लियोनल मेसी ने भारत की जमी पर रखा कदम, फैंस की लगी कतlरें..

PM और सचिन से करेंगे मुलाकात

Messi Fans Outrage: Messi यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल हैं। वे मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलेंगे, और 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस में मचा रही धमाल, जानिए कलेक्शन?
Next: उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, भरा नामांकन, कल होगा नाम का ऐलान

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.