Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Menstrual Health Problems: पीरियड्स के दौरान इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती हैं समस्याएं…
  • Lifestyle

Menstrual Health Problems: पीरियड्स के दौरान इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती हैं समस्याएं…

Hema Gupta April 7, 2025

Menstrual Health Problems: पीरियड्स के दौरान शरीर में कई शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं, और इस समय हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। सही आहार का सेवन न केवल पीरियड्स के दर्द और परेशानी को कम कर सकता है, बल्कि यह हमारी सामान्य सेहत को भी बेहतर बना सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए।

Read More: Mehndi Side Effects: बालों में मेहंदी लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं…

Menstrual Health Problems: पीरियड्स के दौरान इन चीजों के सेवन से बचें…

नमकीन और पैक्ड फूड्स..

पीरियड्स के दौरान नमकीन और पैक्ड फूड्स जैसे पैक्ड चिप्स, कुरकुरे और इंस्टेंट नूडल्स से बचना चाहिए। इन फूड्स में अधिक मात्रा में सोडियम (नमक) होता है, जो शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है। इससे पेट में सूजन और गैस जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इन फूड्स का सेवन से बचना चाहिए।

चीनी और शर्करा वाली चीजे…

हमें चॉकलेट, मिठाइयाँ, और अधिक मीठे पदार्थ पीरियड्स के दौरान खाने से बचने चाहिए। पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण शरीर में शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ज्यादा चीनी का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को अचानक बढ़ा देता है, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी और थकावट महसूस हो सकती है।

फास्ट फूड और जंक फूड नुकसानदायक..

अगर आप फास्ट फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, और फ्रेंच फ्राइज़ आदि ज्यादा खाते हैं, तो पीरियड्स के दौरान समस्या हो सकती है, क्योकि इसमें ट्रांस फैट्स और हाई कैलोरी होती हैं। ये हमारे शरीर में सूजन और दर्द के साथ ही हार्मोनल असंतुलन को बढ़ावा देता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।

कैफीन की अधिक मात्रा हो सकती है हानिकारक…

कॉफी, चाय, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन पाया जाता है। कैफीन का अधिक सेवन पीरियड्स के दौरान होने वाली चिंता, तनाव, और नींद की कमी को बढ़ा देता है। इसके अलावा, यह शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे पेट में ऐंठन और दर्द बढ़ सकते हैं। इसलिए पीरियड्स के दौरान इन चीजों उपयोग कम करें।

तला हुआ और मसालेदार खाद्य पदार्थ…

पीरियड्स के दौरान तले हुए और मसालेदार खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पेट में जलन और ऐंठन पैदा कर सकते हैं। मसालेदार खाने से पेट में ऐंठन और पाचन की समस्या हो सकती है, जो पीरियड्स के दौरान पहले से ही होने वाली समस्याओं को और बढ़ा सकती हैं।

अल्कोहल..

पीरियड्स के दौरान अल्कोहल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। अल्कोहल के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो मासिक धर्म के लक्षणों को और बिगाड़ सकता है। जिससे शरीर की रिकवरी में कठिनाई होती है।

गैस बनाने वाली खाद्य सामग्री खाने से बचें…

पीरियड्स के दौरान कुछ खाद्य सामग्री जैसे बीन्स, फूलगोभी, ब्रोकोली, प्याज और मक्का खाने से गैस की समस्या हो सकती है, ऐसे में इन खाद्य पदार्थों का सेवन पेट में गैस और अपच पैदा कर सकता है, जिससे दर्द और सूजन महसूस हो सकती है।

स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन न करें…

पीरियड्स के दौरान तंबाकू और स्मोकिंग से बचना चाहिए क्योंकि यह रक्त प्रवाह को प्रभावित कर सकता है। धूम्रपान से रक्त वाहिकाओं का संकुचन होता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान दर्द और ऐंठन बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, स्मोकिंग से शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Menstrual Health Problems: Conclusion निष्कर्ष..

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है। पीरियड्स के दौरान अपने आहार का खास ख्याल रखना चाहिए, जिस चीज को खाने से राहत मिले वो खाना चाहिए, ताकि शरीर को आवश्यक पोषण मिल सके और हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकें।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhojpuri New Song: खेसारी लाल पत्नी की याद में तड़पे, देखे वीडियों..
Next: MS Dhoni Dream Team Players: माही ने चुनी ड्रीम टीम, नहीं लिया विराट और रोहित का नाम..

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.