Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी

Taruna Samariya September 23, 2025

melioidosis outbreak India : मेलियोइडोसिस एक जीवाणु जनित संक्रमण है, जिसका कारण बर्सोल्डेरिया स्यूडोमलाइ (Burkholderia pseudomallei) नामक बैक्टीरिया है। यह बैक्टीरिया गीली मिट्टी और गंदे पानी में पाया जाता है और बरसात,बाढ़ के समय सक्रिय हो जाता है। संक्रमण प्रायः त्वचा कटने, सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इसके शुरूआती लक्षण सर्दी-बुखार जैसे हैं, परंतु इलाज न होने पर फेफड़े, हड्डी और मस्तिष्क भी प्रभावित हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में सेप्सिस या ऑर्गन फेल्योर जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं।

20 जिलों में केस आ चुके

एम्स की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 6 सालों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों से 130 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। यह बीमारी प्रदेश में स्थानिक (एंडेमिक) रूप ले चुकी है। एम्स के डॉक्टरों और आम जनता दोनों से अपील की है कि लंबे समय तक ठीक न होने वाले बुखार और टीबी जैसे लक्षणों को हल्के में न लें।

संक्रमित राज्यों में अलर्ट

मध्यप्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उड़ीसा में भी मेलियोइडोसिस के मरीजों के मामले तेजी से दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उक्त राज्यों को स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और इलाज के लिए सतर्कता के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में मिट्टी और जलस्रोतों के संपर्क में आने वालों के लिए यह खतरा और बड़ा है। किसानों, मजदूरों और बच्चों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान और रेफरल के प्रति जागरूक किया गया है।

READ MORE :इंदौर के रानीपुरा में 5 मंजिला इमारत ढही, 6 लोग दबे, 9 घायल

melioidosis outbreak India : बीमारी का प्रसार, लक्षण और उपचार

मेलियोइडोसिस का संक्रमण बरसात और बाढ़ के समय ज्यादा फैलता है, जब लोग कीचड़ या दूषित पानी के संपर्क में आते हैं। यह बैक्टीरिया त्वचा की दरार, घाव या श्वसन तंत्र के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, फोड़े, फेफड़े में संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ, भ्रम, मांसपेशियों का दर्द, और खांसी शामिल हैं। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे 40% मामलों में मरीजों की मौत का खतरा होता है, खासकर तब जब इलाज देर से और गलत होता है।

इलाज में सही समय पर पहचान और उचित एंटीबायोटिक थेरेपी अत्यंत जरूरी है, जैसे सीफ्टाजिडाइम या इमिपेनेम। संक्रमण की गंभीरता के अनुसार इलाज महीनों तक लंबा चल सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि रोग से बचाव के लिए साफ-सफाई, खुले घावों को ढंकना, दूषित पानी से बचना, और उच्च जोखिम वाले समूहों द्वारा rubber gloves या सुरक्षा उपायों का उपयोग अत्यंत जरूरी है।

रोकथाम व सावधानियां

मिट्टी या कीचड़ में काम करते समय दस्ताने पहनना

बुखार या घाव के साथ तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना

स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें

स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करें

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी!
Next: SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.