Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • 13,850 करोड़ का घोटाला: अब मेहुल चोकसी को भारत लाया जाएगा
  • Top Story
  • देश-विदेश

13,850 करोड़ का घोटाला: अब मेहुल चोकसी को भारत लाया जाएगा

Shital Sharma October 18, 2025

13,850 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद अब भाग नहीं पाएगा मेहुल चोकसी

mehul choksi extradition: जिस शख्स ने देश को चूना लगाया, भरोसे को तोड़ा और फिर विदेश भागकर कानून को सालों तक चकमा देता रहा आखिरकार उसी मेहुल चोकसी की किस्मत अब शायद पलटने वाली है।

 mehul-choksi-extradition-approved-by-belgium-court 

बेल्जियम की एक अदालत ने भारत सरकार के अनुरोध पर बड़ा फैसला सुनाते हुए मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी है। यह वही कारोबारी है, जिस पर पंजाब नेशनल बैंक से ₹13,850 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। चोकसी फिलहाल जेल में है और अगर वह ऊपरी अदालत में अपील नहीं करता या अपील खारिज हो जाती है, तो उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

mehul choksi extradition: कैसे हुआ चोकसी का पर्दाफाश?

मेहुल चोकसी लंबे समय से जांच एजेंसियों को चकमा देकर बेल्जियम में छिपा हुआ था। उसने अपनी बेल्जियन नागरिक पत्नी के जरिये ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल कर लिया था और बेल्जियम को यही भरोसा दिलाया कि वह किसी देश का वांछित नागरिक नहीं है। लेकिन, सच्चाई ज्यादा दिन छिप नहीं सकी।

Read More :-30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

भारतीय एजेंसियों की लगातार कोशिशों और सबूतों की बदौलत अप्रैल 2024 में बेल्जियम पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार कर लिया, जब वह स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।

CBI और विदेश मंत्रालय ने निभाई अहम भूमिका

मुंबई की अदालतों से जारी दो पुराने गिरफ्तारी वारंट के आधार पर चोकसी की गिरफ्तारी हुई। कोर्ट में CBI और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ठोस दस्तावेज और सबूत पेश किए, जिससे यह साफ हुआ कि चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने मिलकर बैंक को करोड़ों की चपत लगाई थी।

बेल्जियम अभियोजन पक्ष ने भी कोर्ट में तर्क दिया कि चोकसी अब भी फरार होने की कोशिश कर सकता है, इसलिए उसे जमानत नहीं मिलनी चाहिए। कोर्ट ने यह बात मानते हुए चोकसी को जेल में ही रखने का आदेश दिया और भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दी।

mehul choksi extradition: अब आगे क्या?

अब मेहुल चोकसी के पास एक ही रास्ता बचा है ऊपरी अदालत में अपील। लेकिन यदि वहां भी मामला भारत के पक्ष में जाता है, तो वह दिन दूर नहीं जब चोकसी को भारत लाकर अदालत के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

सालों तक न्याय की राह देख रहे उन आम भारतीयों के लिए यह फैसला राहत की एक किरण है। यह दिखाता है कि भले ही समय लगे, पर कानून का पहिया चलता है और एक दिन सबको जवाब देना पड़ता है।

Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  डिजिटल अरेस्ट: बुजुर्गों को फर्जी कोर्ट ऑर्डर से डराया, SC बोला ये पूरे सिस्टम पर हमला
Next: MP NEWS : भावांतर योजना को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव किसानों से करेंगे संवाद

Related Stories

Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!
  • दुष्कर्म किया, ब्लैकमेलिंग..बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग को मारी गोली
  • Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा…
  • हरियाणा के बजट 2026-27 को आम आदमी पार्टी ने बताया “सपनों को तोड़ने वाला”
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.