Mehul Chaubisa social media superstar : सरकारी नौकरी का सपना सबका होता है हजारो युवा जी-जान लगाकर पढ़ाई करते है लेकिन सेलेक्शन कुछ ही लोगों को हो पाता है ऐसा ही मामला राजस्थान के गोठड़ा से सामने आया है मेहुल चौबीसा का वही रीट की तैयारी करते है लेकिन उसका सेलेक्शन नहीं होता है उनकी इच्छा नौकरी नहीं, बल्कि सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार बनना है।
सोशल मीडिया सहारा बना
सोशल मीडिया पर 2019 में उसने हिम्मत कर कदम रखा। समाज को जोड़ने वाले छोटे-छोटे वीडियो बनाकर वह फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालने लगा। सालभर में उसके फॉलोअर्स डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गए। और यही वो मुकाम था जब उसे महसूस हुआ-हुनर ही अब मेरी नौकरी है।
READ MORE :राजस्थान में 41 जिलों में एक साथ पूनर्गठन की अधिसूचना जारी की
वागड़ का सुपस्टार
मेहुल ने एक के बाद एक प्रभावशाली शॉर्ट मूवी बनाई। मंथली ’सेलिब्रेशन’ महिलाओं की माहवारी पर सकारात्मक संदेश दिया। ‘इंटरनोट’ युवाओं में इंटरनेट की लत पर चेतावनी, ‘बदलाव जरूरी है’ सभी धर्मों के बीच एकता का संदेश।
कलाकार बनने की ठान ली
आठवीं कक्षा में ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों से जुड़ गया। कार्यक्रमों में शामिल होने लगा, मंच पर बोलने लगा। कॉलेज में आते-आते उसके भीतर का कवि भी जाग गया। कविता लेखन, कवि समेलनों में जाना, कवियों जैसी शैली-सब कुछ उसका हिस्सा बन गया। धीरे-धीरे कला उसका सुकून बन गई।
राजस्थान का बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर माना जाता है। पिछले महीनों मुख्यमंत्री भी उसे सम्मानित कर चुके हैं। वह कंटेंट वागड़ भाषा में बनाते हैं, जिसने उसे अपने क्षेत्र का चहेता कलाकार बना दिया है। आज वही परिजन जो उसे नौकरी करने के लिए कहते थे, अब उसकी सफलता पर गर्व करते नहीं थकते।
